More
    Home Home तेल कंपनियों ने घटाए LPG के दाम… 19 किलो वाला सिलेंडर हुआ...

    तेल कंपनियों ने घटाए LPG के दाम… 19 किलो वाला सिलेंडर हुआ इतना सस्ता

    0
    64
    तेल कंपनियों ने घटाए LPG के दाम… 19 किलो वाला सिलेंडर हुआ इतना सस्ता


    तेल विपणन कंपनियों (Oil Marketing Companies) ने एक बार फिर से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में संशोधन किया है. इस बार 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में ₹24 की कटौती की गई है. यह नई दरें 1 जून 2025 से देशभर में लागू होंगी.

    दिल्ली में अब 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ₹1723.50 में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत ₹1747.50 थी. यह कटौती होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक संस्थानों को थोड़ी राहत दे सकती है, जो कमर्शियल गैस सिलेंडर का भारी मात्रा में उपयोग करते हैं.

    हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है. 14.2 किलोग्राम का घरेलू एलपीजी सिलेंडर अपने पुराने मूल्य पर ही उपलब्ध रहेगा.

    लगातार हो रहा है मासिक रिविजन

    बता दें कि तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं और अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों, रुपये की स्थिति और अन्य बाजार स्थितियों के आधार पर इनकी दरों में बदलाव करती हैं.

    मई 2024 में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी. लगातार दो महीनों में हुई यह कटौती बाजार के लिए राहतभरी मानी जा रही है, खासकर रेस्टोरेंट और फूड इंडस्ट्री जैसे सेक्टरों के लिए. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने जहां 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें यथावत रखी थीं, तो वहीं 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल LPG Cylinder की कीमतों में 17 रुपये प्रति सिलेंडर तक की कटौती की गई थी.



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here