More
    Home Home खान सर ने चुपचाप रचाई शादी, कोचिंग क्लास में खुद किया खुलासा

    खान सर ने चुपचाप रचाई शादी, कोचिंग क्लास में खुद किया खुलासा

    0
    52
    खान सर ने चुपचाप रचाई शादी, कोचिंग क्लास में खुद किया खुलासा


    पटना के मशहूर शिक्षक और युवाओं के बीच अत्यंत लोकप्रिय खान सर ने अपनी शादी की पुष्टि कर दी है. उन्होंने खुद अपने कोचिंग सेंटर में पढ़ाते वक्त इस बात का खुलासा करते हुए कहा, युद्ध के बीच शादी रचा ली है. 

    सूत्रों के मुताबिक, खान सर ने 7 मई को ए.एस. खान नाम की युवती से शादी की है. बताया जा रहा है कि दुल्हन बिहार से ही हैं और इस शादी को बेहद निजी रखा गया था. खान सर की ओर से अब 2 जून को पटना में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें करीबी लोग और शुभचिंतक शामिल होंगे.

    यह भी पढ़ें: ‘रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे…,’ पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का आइडिया वायरल

    खान सर देशभर में अपने अनोखे पढ़ाने के अंदाज और समाजिक मुद्दों पर साफ बोलने के लिए जाने जाते हैं. उनकी शादी को लेकर पहले से कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई थी, लेकिन अब जब उन्होंने खुद यह बात सार्वजनिक की है, तो सोशल मीडिया पर भी उनके प्रशंसक उन्हें बधाइयां दे रहे हैं.



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here