More
    HomeHome'मैं जानता था भारत बदला लेगा लेकिन...', PAK में भारत की एयरस्ट्राइक...

    ‘मैं जानता था भारत बदला लेगा लेकिन…’, PAK में भारत की एयरस्ट्राइक के सवाल पर बोले राष्ट्रपति ट्रंप

    Published on

    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी है. 

    ट्रंप ने पाकिस्तान के भीतर भारत की एयरस्ट्राइक और इस पूरी स्थिति को शर्मनाक बताते हुए दोनों देशों से तनाव को कम करने का आग्रह किया है.

    ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हमने इसके बारे सुना है. यह शर्मनाक है. उम्मीद करता हूं कि ये बहुत जल्द खत्म हो. कोई भी दो ताकतवर देशों को जंग के रास्ते पर जाता नहीं देख सकता. इन दोनों देशों का इतिहास बहुत पुराना है और तनाव चरम पर है. लेकिन इस दुनिया को जंग नहीं शांति चाहिए.

    भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि हम इन रिपोर्ट्स से अवगत हैं. हालांकि, अभी हम ज्यादा कुछ कहने की स्थिति में नहीं है. अभी हम मौजूदा घटनाक्रमों पर करीब से नजर बनाए हुए हैं.

    वॉशिंगटन में भारतीय दूतावास की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक, भारत की एयरस्ट्राइक के तुरंत बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने अमेरिकी एनएसए और विदेश मंत्री मार्को रुबियो को फोन कर उन्हें मामले पर अपडेट दी.

    पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने पुष्टि की है भारत ने मुजफ्फराबाद, कोटली और बहावलपुर में हमले किए हैं. हम नुकसान का आकलन करेंगे. भारत का कोई भी विमान या जेट पाकिस्तान के एयरस्पेस में नहीं घुसा. वहीं, पाकिस्तान में लाहौर और सियालकोट हवाईअड्डों को अगले 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है.

    बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी जबकि 17 घायल हुए थे. यह हमला पहलगाम की बैसरन घाटी में किया गया था, जिसमें आतंकियों ने चुन-चुनकर लोगों को निशाना बनाया था.

    बता दें कि भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया है. इस ऑपरेशन के तहत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पीओके स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की है. यह कार्रवाई रात डेढ़ बजे के आसपास की गई. इसके तहत बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में स्ट्राइक की गई.

    Source link

    Latest articles

    Mini Cooper S Convertible first drive review: Pure fun in the air

    Convertibles have never been the rage in India, our weather conditions quite literally...

    Turning 30 at ‘Abbott Elementary,’ Remembering Stuart Scott, Percy Jackson Returns, ‘Cemetery Road’ Finale

    Abbott ElementaryNominated this week for the fourth consecutive year as Best Comedy Series...

    Tileyard Education Announces Music Business Summer Camp in Association With Billboard U.K.

    Tileyard Education has announced the return of its Music Business Summer Camp, created...

    More like this