More
    Home Home होटल के कमरे की खिड़की पर नहीं था पर्दा, सड़क पर चलते...

    होटल के कमरे की खिड़की पर नहीं था पर्दा, सड़क पर चलते लोगों ने कपल के निजी पलों का बना लिया वीडियो

    0
    32
    होटल के कमरे की खिड़की पर नहीं था पर्दा, सड़क पर चलते लोगों ने कपल के निजी पलों का बना लिया वीडियो


    जयपुर के सिविल लाइंस इलाके में स्थित एक फाइव स्टार होटल में कपल के निजी पलों का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है. यह घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे की बताई जा रही है, जब भारत जोड़ो सेतु पुलिया से गुजरते वाहन चालकों की नजर होटल की एक खिड़की पर पड़ी.

    होटल के एक कमरे में कपल अपने निजी पलों में था, लेकिन खिड़की पर पर्दा न होने की वजह से पूरा दृश्य सड़क से साफ दिखाई दे रहा था. राह चलते लोगों की नजर जब उस ओर गई तो कई वाहन चालक रुक गए और धीरे-धीरे वहां लोगों की भीड़ जमा होने लगी.

    कपल के निजी पलों का वीडियो वायरल 

    किसी वाहन चालक ने इस पूरे दृश्य का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस दौरान पुलिया पर जाम जैसी स्थिति बन गई और लोग मजाक में इसे “ओपन सिनेमाघर” कहकर देख रहे थे. इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है.

    गाड़ियां रोक-रोकर लोगों ने बनाया वीडियो

    वीडियो वायरल होने के बाद जब मीडिया ने होटल प्रबंधन से संपर्क किया तो उन्होंने ऐसे किसी वीडियो की जानकारी से इनकार किया और वीडियो में दिख रहे कमरे को अपने होटल का हिस्सा मानने से भी इंकार कर दिया. यह घटना एक बार फिर बताती है कि तकनीक और सोशल मीडिया के इस दौर में निजता का उल्लंघन किस हद तक बढ़ चुका है.



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here