More
    Home Home ‘फरिश्ता’ बनकर मदद को आए शख्स ने लूट ली चेन, एक्सीडेंट में...

    ‘फरिश्ता’ बनकर मदद को आए शख्स ने लूट ली चेन, एक्सीडेंट में घायल के साथ वारदात

    0
    4
    ‘फरिश्ता’ बनकर मदद को आए शख्स ने लूट ली चेन, एक्सीडेंट में घायल के साथ वारदात


    महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक सड़क दुर्घटना के बाद सामने आई घटना ने इंसानियत पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां एक व्यक्ति ने सड़क दुर्घटना घायल युवक की मदद करने का नाटक किया, लेकिन रास्ते में उसकी महंगी सोने की चेन चोरी कर फरार हो गया. पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

    मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना डोंबिवली के मानकोली- मोठागांव ब्रिज पर हुई. डोंबिवली पश्चिम के गोपी चौक इलाके में रहने वाले तुषार शिंदे एक वृद्धाश्रम चलाते हैं. वे कुछ दिन पहले अपनी दोपहिया वाहन से पुल पार कर रहे थे. इसी दौरान उनका अचानक एक्सीडेंट हो गया. हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए.

    इसी भीड़ में मौजूद सतीश कोरे नाम का युवक घायल तुषार की मदद के लिए आगे आया. उसने एक ऑटो रिक्शा रुकवाया और तुषार को इलाज के लिए शास्त्रीनगर अस्पताल ले जाने की बात कही. शुरुआत में लोगों को लगा कि वह सच में घायल व्यक्ति की मदद कर रहा है. लेकिन आरोप है कि अस्पताल ले जाते समय सतीश की नीयत बदल गई. रास्ते में उसने घायल तुषार के गले से उनकी महंगी सोने की चेन निकाल ली. अस्पताल पहुंचने के बाद आरोपी ने तुषार को गेट के बाहर ही घायल हालत में छोड़ दिया और वहां से फरार हो गया.

    अस्पताल में होश में आने के बाद तुषार शिंदे ने इस घटना की जानकारी डॉक्टरों और पुलिस को दी. शिकायत मिलने के बाद विष्णुनगर पुलिस थाने के अधिकारी प्रशांत मोरे के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू की गई. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान सतीश कोरे के रूप में हुई. इसके बाद पुलिस टीम ने तलाश शुरू की और उसे डोंबिवली पूर्व के आजदे गांव से गिरफ्तार कर लिया.

     

      

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here