More
    Home Home South Africa vs New Zealand T20 WC Live Score: साउथ अफ्रीका की...

    South Africa vs New Zealand T20 WC Live Score: साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी जारी, सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से है टक्कर

    0
    7
    South Africa vs New Zealand T20 WC Live Score: साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी जारी, सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से है टक्कर


    आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है. ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. इस मुकाबले की विजेता टीम 8 मार्च को अहमदाबाद में होने वाले फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी. साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी जारी है… इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड और पल-पल की अपडेट जानने के लिए इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें…

    न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम सीफर्ट, फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन

    दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडन मार्करम, क्विंटन डी कॉक,  रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी.

    हेड टू हेड में साउथ अफ्रीका का दबदबा

    टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में दोनों टीमों की यह छठी भिड़ंत होगी. खास बात यह है कि अब तक खेले गए पांचों मुकाबले साउथ अफ्रीका ने जीते हैं. इस टूर्नामेंट में भी दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में भिड़ी थीं, जहां प्रोटियाज ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी.

    ओवरऑल टी-20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड देखें तो दोनों के बीच 19 मैच हुए हैं. इनमें 12 मुकाबले साउथ अफ्रीका ने जीते, जबकि न्यूजीलैंड को 7 जीत मिली हैं.

    सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टक्कर, यहां जानें हर गेंद की लाइव अपडेट

    इस वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा भारी?

    साउथ अफ्रीका इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है. टीम ने एक भी मैच नहीं गंवाया है और पूरे आत्मविश्वास के साथ सेमीफाइनल में उतरेगी.

    वहीं न्यूजीलैंड को दो हार झेलनी पड़ी हैं. एक साउथ अफ्रीका से और दूसरी इंग्लैंड के खिलाफ सुपर-8 में. हालांकि कीवी टीम बड़े मैचों में वापसी करना जानती है, इसलिए उसे हल्के में नहीं लिया जा सकता.

    सेमीफाइनल का अनुभव

    न्यूजीलैंड पांचवीं बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची है. इससे पहले 2007, 2016, 2021 और 2022 में भी अंतिम चार में जगह बनाई थी, लेकिन सिर्फ एक बार ही फाइनल तक पहुंच सकी.

    साउथ अफ्रीका चौथी बार सेमीफाइनल खेल रही है. 2024 में उसने पहली बार फाइनल में जगह बनाई थी.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here