More
    Home Home ‘ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई अब नहीं रहे’, इजरायली PM नेतन्याहू के दावे...

    ‘ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई अब नहीं रहे’, इजरायली PM नेतन्याहू के दावे को ईरान ने बताया मेंटल वॉरफेयर

    0
    10
    ‘ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई अब नहीं रहे’, इजरायली PM नेतन्याहू के दावे को ईरान ने बताया मेंटल वॉरफेयर


    इजरायल और अमेरिका ने शनिवार को ईरान पर बड़ा हमला किया. इसके जवाब में ईरान ने इजरायल के कई शहरों और खाड़ी देश में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए जोरदार अटैक किया. इसी बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा दावा किया है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो चुकी है. उन्होंने कहा कि कई संकेत मिल रहे हैं कि खामेनेई अब ‘जिंदा नहीं हैं’. इजरायल-अमेरिका के संयुक्त हमलों में खामेनेई के परिसर को पूरी तरह तबाह करने का दावा किया है. हालांकि, ईरान ने उनके दावों पूरी तरह से खारिज कर दिया है.

    रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार नेतन्याहू ने एक वीडियो बयान में कहा, ‘आज सुबह हमने तानाशाह खामेनेई के परिसर को तेहरान के दिल में नष्ट कर दिया… और कई संकेत हैं कि ये तानाशाह अब जिंदा नहीं है.’

    उन्होंने आगे कहा कि इस ऑपरेशन में ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडरों, उच्च पदाधिकारी और न्यूक्लियर प्रोग्राम के वरिष्ठ अधिकारियों को भी मारे गए हैं.

    ईरानी जनता से नेतन्याहू की अपील

    नेतन्याहू ने अपने संबोधन में ईरानी लोगों को सीधे संबोधित करते हुए कहा कि सैन्य कार्रवाई ने आंतरिक बदलाव का एक अवसर पैदा किया है. उन्होंने जनता से इस काम को पूरा करने की अपील की. इजरायल और अमेरिका ने इन हमलों को रणनीतिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने वाली कार्रवाई बताया है. मिडिल ईस्ट में बढ़ती इस कड़वाहट और विरोधाभासी दावों के बीच पूरी दुनिया की नजरें अब ईरान के अगले कदम पर टिकी हुई हैं.

    ईरान ने खारिज किया इजरायल का दावा

    तेहरान ने नेतन्याहू के दावों को तुरंत खारिज कर दिया. ईरानी सुप्रीम लीडर के कार्यालय के जनसंपर्क प्रमुख ने इसे दुश्मनों द्वारा चलाया जा रहा ‘मानसिक युद्ध’ बताया है. सरकारी मीडिया ने खामेनेई की मौत की पुष्टि नहीं की है. हालांकि, उनकी स्थिति या स्थान के बारे में भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है. पहले अल-आलम टेलीविजन ने खबर दी थी कि खामेनेई भाषण देंगे, लेकिन शनिवार देर रात तक ऐसा कोई संबोधन प्रसारित नहीं हुआ.

    परिवार के सदस्यों की मौत

    वहीं, ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि उनके अनुसार खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन दोनों पूरी तरह से सुरक्षित हैं. हालांकि, रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, तेहरान नगर परिषद के एक सदस्य ने पुष्टि की है कि अमेरिका-इजरायल के इन हमलों में खामेनेई के दामाद और बहू की मौत हो गई है. ये जानकारी ‘यंग जर्नलिस्ट्स क्लब’ के हवाले से दी गई है, जिससे भ्रम की स्थिति और बढ़ गई है.

    आपको बता दें कि अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए, जिनमें तेहरान और उसके आसपास के कई रणनीतिक सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया था. 

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here