More
    Home Home Weekly Rashifal 2-8 Mar 2026: चंद्र ग्रहण वाला सप्ताह! सिंह-कुंभ पर खतरा,...

    Weekly Rashifal 2-8 Mar 2026: चंद्र ग्रहण वाला सप्ताह! सिंह-कुंभ पर खतरा, जानें क्या होगा आपकी राशि का हाल

    0
    7
    Weekly Rashifal 2-8 Mar 2026: चंद्र ग्रहण वाला सप्ताह! सिंह-कुंभ पर खतरा, जानें क्या होगा आपकी राशि का हाल


    मार्च का पहला सप्ताह बेहद महत्वपूर्ण है. यह सप्ताह 2 मार्च से लेकर 8 मार्च तक रहेगा. इस सप्ताह की 3 तारीख को साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है. ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो  मिथुन राशि में बृहस्पति बैठे हैं. सिंह राशि में केतु बैठा है. कुंभ राशि में पांच ग्रहों की युति है. सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और राहु पांच ग्रह एकसाथ कुंभ राशि में बैठे हुए हैं. आइए ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र से जानते हैं कि मार्च का पहला सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है.

    मेष राशि
    इस सप्ताह मेष राशि के स्वामी मंगल कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं. मेष राशि वालों की धन की स्थिति बेहतर होगी. कामकाज में आपको सफलता मिलेगी. जो लोग अपने काम में पूरी ऊर्जा के साथ मेहनत कर रहे हैं, उन्हें अच्छे रिजल्ट अवश्य मिलेंगे. जो लोग बिजनेस करते हैं, उनके लिए व्यापार में लाभ का समय है.

    वृष राशि
    वृष राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. आप अटके हुए कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे. जो लोग जॉब करते हैं, करियर में उनकी स्थिति और मजबूत होगी. व्यापार के लिए भी अनुकूल समय है. हालांकि वृष राशि वाले अपने स्वभाव में अहंकार को न बढ़ने दें. सकारात्मक सोच के साथ कार्य करेंगे तो अच्छे रिजल्ट आपको अवश्य मिलेंगे.

    मिथुन राशि
    मिथुन राशि वालों का मान-सम्मान बढ़ेगा. मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा. कार्यक्षेत्र में जो बाधाएं आ रही थीं, वो
    दूर होंगी. जो लोग जॉब करते हैं, उनकी उन्नति होगी. जो लोग बिजनेस करते हैं, उनका मुनाफा बढ़ेगा. जिन लोगों का अभी विवाह नहीं हुआ है, उनके लिए रिश्ते आएंगे. घर परिवार वालों की सलाह लेकर ही कोई फैसला करें.

    कर्क राशि
    कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह आपकी मन की चिंता को कम करने वाला है. धन की स्थिति में सुधार होगा. लेकिन साथ ही साथ इस सप्ताह आपके खर्चे भी बढ़ेंगे. अपने बजट को ध्यान में रखकर ही पैसा खर्च करें. नौकरीपेशा लोग करियर में कोई भी डिसीजन जल्दबाजी में न लें. उधार लेनदेन से बचने की सलाह है.

    सिंह राशि
    इस सप्ताह साल का पहला चंद्र ग्रहण सिंह राशि में लगेगा. सिंह राशि वाले इस सप्ताह पूरे धैर्य से कार्य करें. अपने मन में किसी भी तरह का शक ना पालें. करियर के क्षेत्र में संभलकर कार्य करने की आवश्यकता होगी. व्यापार में जल्दबाजी में कोई फैसला न करें. सोच समझकर डिसीजन लेना होगा. इस सप्ताह लंबी दूरी की यात्रा से बचें. किसी लड़ाई झगड़े में न पड़ें.

    कन्या राशि
    कन्या राशि के स्वामी बुध कुंभ राशि में विराजमान हैं. कुंभ राशि में बुध सूर्य, मंगल, शुक्र और राहु के साथ युति कर रहे हैं. इस सप्ताह अपने काम सोच-समझकर करें. काम में जल्दबाजी न दिखाएं. किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से किसी खास विषय पर चर्चा होगी. करियर के क्षेत्र में संभलकर चलने की सलाह है. किसी भी तरह की आतुरता दिखाना भारी पड़ सकता है.

    तुला राशि
    तुला राशि वालों को मेहनत का फल इस सप्ताह मिलेगा. आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे. शिक्षा के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी. करियर के क्षेत्र में अपनी स्थिति को बेहतर करने के लिए आप प्रयास करेंगे.

    वृश्चिक राशि
    वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल सूर्य, बुध, शुक्र और राहु के साथ युति कर रहे हैं. वृश्चिक राशि वाले अपने प्रॉपर्टी से संबंधित फैसले इस सप्ताह न लें. चाहे प्रॉपर्टी खरीदना-बेचना हो या प्रॉपर्टी से संबंधित कोई काम हो, इस सप्ताह न करें. बिजनेस करने वाले उधार पैसा लेकर व्यापार न करें. अपने घर परिवार पर ध्यान दें.

    धनु राशि
    धनु राशि वाले इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में व्यस्त रहेंगे. कोई न कोई काम लगा रहेगा. इस सप्ताह किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी. आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा. इस सप्ताह करियर के क्षेत्र में किसी भी तरह की लापरवाही न करें. पूरी मेहनत से अपना कार्य करते रहें.

    मकर राशि
    मकर राशि के स्वामी शनि देव मीन राशि में विराजमान हैं. मकर राशि वाले इस सप्ताह अपने काम पूरी प्लानिंग के साथ करें. किसी भी काम को टालना नहीं है. चाहे आलस्य की वजह से या और कारणों की वजह से काम डिले न करें. अपने कार्य समय से सिस्टमैटिक तरीके से पूरा करते चले जाएं. व्यापार में आपकी स्थिति और भी मजबूत होगी.

    कुंभ राशि
    कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव मीन राशि में विराजमान है. कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में मेहनत से आगे बढ़ना होगा. मेहनत से मन चुराने वालों को इस सप्ताह निराशा का सामना करना पड़ेगा. अपने मन को भटकने न दें. जो लोग जॉब करते हैं, अपने उत्तरदायित्व और जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें. खर्चे तेजी से बढ़ेंगे, कंट्रोल करने का प्रयास करें

    मीन राशि
    मीन राशि वालों को इस सप्ताह पूरी प्लानिंग के साथ अपना कार्य करना है. किसी भी काम में बहुत ज्यादा जल्दबाजी दिखाना उचित नहीं होगा. करियर में ध्यान देने से ही सफलता मिलेगी. व्यापार में लाभ की स्थितियां बनती दिख रही हैं. मीन राशि वाले अपने खानपान में लापरवाही न करें. आलस्य की वजह से किसी भी काम को न टालें.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here