More
    Home Home रूस-यूक्रेन युद्ध की एनिवर्सरी पर मॉस्को में बड़ा विस्फोट! दो की मौत,...

    रूस-यूक्रेन युद्ध की एनिवर्सरी पर मॉस्को में बड़ा विस्फोट! दो की मौत, दो घायल

    0
    8
    रूस-यूक्रेन युद्ध की एनिवर्सरी पर मॉस्को में बड़ा विस्फोट! दो की मौत, दो घायल


    रूस में मॉस्को के साव्योलोव्स्की रेलवे स्टेशन के बाहर आज एक बड़ा विस्फोट हुआ. इस धमाके में दो लोगों की मौत हो गई और दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए. अब पुलिस इस धमाके की जांच कर रही है, फिलहाल विस्फोट की वजह नहीं पता चल पाई है.

    रूसी समाचार एजेंसियों के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह मॉस्को रेलवे स्टेशन के बाहर विस्फोट हुआ. मारे गए दो लोगों में से एक पुलिस अधिकारी है. वहीं दूसरा संदिग्ध है, पुलिस को शक है कि इसी व्यक्ति पर विस्फोटक उपकरण लगाया गया होगा.

    पुलिस ने जांच के दौरान धमाके वाली जगह का वीडियो फुटेज खंगाला. फुटेज में एक संदिग्ध को मध्य मॉस्को के साव्योलोव्स्की स्टेशन के बाहर देखा गया. संदिग्ध वीडियो में एक पुलिस कार के पास विस्फोटक उपकरण रखते नजर आ रहा है. मॉस्को में ये धमाका रूस और यूक्रेन में चल रहे युद्ध की चौथी एनिवर्सरी पर हुआ है. 

    रूस-यूक्रेन युद्ध की एनिवर्सरी पर जेलेंस्की की प्रतिक्रिया

    रूस-यूक्रेन युद्ध के चार साल पूरे होने पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘आज से ठीक चार साल पहले पुतिन ने कीव पर कब्जा करने के लिए तीन दिन का अभियान शुरू किया था. ये हमारे बदले और यूक्रेन के संघर्ष की कहानी बयां करता है. इन शब्दों के पीछे हमारे लाखों लोग, बहुत साहस, अथक मेहनत, सहनशीलता और 24 फरवरी से यूक्रेन का तय किया गया लंबा सफर है.’

    जेलेंस्की ने आगे कहा, ‘आक्रमण की शुरुआत को याद करते हुए और आज के हालात पर सोचते हुए, हमें ये कहने का पूरा अधिकार है: हमने अपनी स्वतंत्रता की रक्षा की है, हमने अपना राष्ट्रत्व नहीं खोया है; पुतिन अपने लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए हैं. उन्होंने यूक्रेनियों को नहीं तोड़ा है; उन्होंने ये युद्ध नहीं जीता है. हमने यूक्रेन को सुरक्षित रखा है और हम शांति और न्याय के लिए हर मुमकिन कोशिश करेंगे.’

    —- समाप्त —-





    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here