More
    Home Home अभिषेक फिर फेल, ‘सुंदर’ प्रयोग पर सवाल… ये रहे हार के 5...

    अभिषेक फिर फेल, ‘सुंदर’ प्रयोग पर सवाल… ये रहे हार के 5 कारण, वर्ल्ड कप में रुक गया टीम इंडिया का विजय रथ

    0
    4
    अभिषेक फिर फेल, ‘सुंदर’ प्रयोग पर सवाल… ये रहे हार के 5 कारण, वर्ल्ड कप में रुक गया टीम इंडिया का विजय रथ


    भारत-साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 का मुकाबला खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया को 76 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. इस हार के चलते टीम इंडिया का नेट रन रेट भी बुरी तरह से खराब हुआ है. जिसके चलते सेमीफाइनल में पहुंचने की भारत की उम्मीद को भी धक्का लगा है. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि इस करारी हार के पीछे क्या कारण रहे…

    प्रेशर नहीं कायम रख सके भारतीय बॉलर्स

    साउथ अफ्रीका की भी शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं थी. 20 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका के तीन टॉप बल्लेबाज आउट हो गए थे. उम्मीद थी भारतीय बॉलर्स इस प्रेशर को बनाकर रखेंगे. लेकिन मिलर और ब्रेविश ने पूरा प्रेशर रिलीज कर दिया और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. दोनों के बीच 97 रनों की साझेदारी हो गई.

    स्पिनर्स का फ्लॉप शो

    इस मैच में साउथ अफ्रीका ने भारतीय स्पिनर्स को आड़े हाथों लिया. वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 47 रन लुटाए और सुंदर को 2 ओवर में 17 रन पड़े. स्पिनर्स के खाते में केवल 1 विकेट ही आए.

    हार्दिक का आखिरी ओवर

    हार्दिक ने आखिरी ओवर में 20 रन लुटा दिए. एक समय लग रहा था कि भारत साउथ अफ्रीका को 175 के अंदर रोक देगा. लेकिन हार्दिक के इस ओवर से लक्ष्य 188 का हो गया, जिसने भारतीय बल्लेबाजों पर मानसिक दबाव बनाया.

    अभिषेक फिर फ्लॉप, ओपनर्स नाकाम

    इस मैच में एक बार फिर भारतीय ओपनर्स ने निराश किया. पहले ही ओवर में ईशान बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके बाद तिलक भी सस्ते में निपट गए. अभिषेक से उम्मीद थी की वो बड़ी पारी खेलेंगे. लेकिन वो भी 15 रन बनाकर आउट हो गए. 

    यह भी पढ़ें: India vs South Africa T20 WC Highlights: साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया, सेमीफाइनल की उम्मीद को भी लगा झटका

    बैटर्स के इंटेंट पर सवाल लाजमी

    भारत का हर बल्लेबाज पहली ही गेंद से छक्का जड़ने की फिराक में दिखा. किसी ने ये जहमत नहीं की कि जरा पिच को भी समझा जाए. अभिषेक के बल्ले में गेंद नहीं आ रही थी. लिहाजा उन्हें खुद को समय देना चाहिए था और साझेदारी करनी चाहिए थी और सिंगल डबल पर फोकस करना था. लेकिन वो हर गेंद को बड़े शॉट में खेलना चाहते थे. लिहाजा विकेट गंवा बैठे. यही हाल ईशान, तिलक और सुंदर का भी रहा. 

    सुंदर के प्रयोग पर सवाल

    भारत ने इस मैच में अक्षर की जगह सुंदर को मौका दिया था. लेकिन वो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में फ्लॉप रहे. जबकि अक्षर बल्लेबाजी,गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों में प्रभावी दिखते हैं. सुंदर से केवल 2 ओवर की गेंदबाजी कराई गई. लिहाजा ये प्रयोग भी बुरी तरह फेल रहा.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here