More
    Home Home IND vs SA: जसप्रीत बुमराह ने रच दिया इतिहास, अश्विन-अर्शदीप को पीछे...

    IND vs SA: जसप्रीत बुमराह ने रच दिया इतिहास, अश्विन-अर्शदीप को पीछे छोड़ बना डाला धांसू रिकॉर्ड

    0
    6
    IND vs SA: जसप्रीत बुमराह ने रच दिया इतिहास, अश्विन-अर्शदीप को पीछे छोड़ बना डाला धांसू रिकॉर्ड


    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का सुपर-8 मुकाबला अहमदाबाद में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक शानदार उपलब्धि अपने नाम कर ली है. भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट झटकने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में अब बुमराह टॉप पर आ गए हैं.

    बुमराह ने रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 ओवर में केवल 15 रन खर्च करके 3 विकेट झटके. इसके साथ ही उन्होंने अर्शदीप सिंह और अश्विन को पीछे छोड़ दिया. जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 33 विकेट अपने नाम किए हैं. 

    अर्शदीप और अश्विन को छोड़ा पीछे

    उनके ठीक पीछे 32-32 विकेट के साथ दो गेंदबाज मौजूद हैं. अर्शदीप सिंह और रविचंद्रन अश्विन. अर्शदीप ने कम समय में यह उपलब्धि हासिल की है, जबकि अश्विन ने अपने अनुभव और विविधता से बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया.

    सूची में चौथे स्थान पर हैं हार्दिक पंड्या, जिनके नाम 29 विकेट दर्ज हैं. एक ऑलराउंडर के तौर पर हार्दिक ने अहम मौकों पर विकेट लेकर टीम को राहत दी है.

    यह भी पढ़ें: India vs South Africa T20 WC Live Score: ईशान के बाद तिलक भी आउट, भारत की पारी लड़खड़ाई

    पांचवें स्थान पर हैं रविंद्र जडेजा, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में 22 विकेट चटकाए हैं. बता दें कि बुमराह की इस घातक गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 187 के स्कोर पर रोक दिया. वरना एक समय ऐसा लग रहा था कि साउथ अफ्रीका 200 का टोटल पार कर जाएगा.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here