More
    Home Home उत्तर भारत में गर्मी की एंट्री… 30 डिग्री क्रॉस करेगा तापमान! दक्षिण...

    उत्तर भारत में गर्मी की एंट्री… 30 डिग्री क्रॉस करेगा तापमान! दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, देशभर में बदल रहा मौसम

    0
    8
    उत्तर भारत में गर्मी की एंट्री… 30 डिग्री क्रॉस करेगा तापमान! दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, देशभर में बदल रहा मौसम


    देशभर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. एक तरफ दक्षिण भारत में भारी बारिश के का अलर्ट जारी किया गया है, तो दूसरी ओर उत्तर भारत के कई हिस्सों में गर्मी का असर दिखने लगा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर आज दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में देखने को मिल सकता है.

    केरल के कई जिलों में बीते घंटों के दौरान अच्छी-खासी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक एर्नाकुलम, कोट्टायम और अलाप्पुझा  जिलों में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है. एर्नाकुलम के कुछ इलाकों में 70 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई.

    यह भी पढ़ें: बारिश पर ब्रेक! अब बढ़ेगा पारा… दिल्ली समेत इन राज्यों में दिखेगा गर्मी का असर, 30 डिग्री से ऊपर पहुंचेगा तापमान

    30 डिग्री के पार जा सकता है पारा
    उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान के बढ़ने की संभावना जताई गई है. अनुमान है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. फरवरी के अंत तक कई इलाकों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है, इससे गर्मी का असर देखने को मिल सकता है.

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं. आज अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जो सामान्य से अधिक है.

    वहीं, सोमवार, 23 फरवरी 2026 को अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री और न्यूनतम 14 से 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्की धुंध देखने को मिल सकती है, लेकिन आसमान ज्यादातर साफ रहेगा.

    —- समाप्त —-





    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here