More
    Home Home बंदर, हाथी और चींटी… सम्राट चौधरी और पप्पू यादव के बीच बयानबाजी...

    बंदर, हाथी और चींटी… सम्राट चौधरी और पप्पू यादव के बीच बयानबाजी तेज, गिरफ्तारी पर सियासत गरम

    0
    13
    बंदर, हाथी और चींटी… सम्राट चौधरी और पप्पू यादव के बीच बयानबाजी तेज, गिरफ्तारी पर सियासत गरम


    बिहार विधानसभा के सत्र में गृह विभाग के बजट को लेकर हुई चर्चा राजनीतिक रंग ले गई. सरकार के पक्ष से जवाब देते हुए डिप्टी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सांसद पप्पू यादव पर निशाना साधा और उनके खिलाफ तीखा हमला बोला. सम्राट चौधरी ने नीट छात्रा मामले में पप्पू यादव की बयानबाजी का जिक्र करते हुए कहा कि वह खुद भी गृह मंत्री हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन के काम में कभी इंटरफेयर नहीं करते. उन्होंने गिरफ्तारी और बयान के बीच के विरोधाभास पर इशारों-इशारों में खासा तंज कसा.

    सम्राट चौधरी ने कहा कि घटनाओं की शुरुआत में लोग कहते हैं कि बिहार पुलिस ने ‘चींटी भी नहीं मारी’, लेकिन गिरफ्तारी के बाद ‘हाथी भी चींटी से डरने लगता है.’ उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि ‘चींटी के डर से तबीयत खराब हो जाती है और अस्पताल जाना पड़ता है.’ हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर पप्पू यादव का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए ‘हाथी’ शब्द ने इशारा साफ कर दिया.

    इस पर पलटवार करते हुए पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर बिना नाम लिए डिप्टी सीएम को ‘बंदर’ कह डाला. उन्होंने लिखा, ‘पहले नाबालिग थे, अब बंदर बन गए हैं और इस बंदर के हाथ में पूरा बिहार है.’

    यह भी पढ़ें: 500 दुकानें जलने के बाद सांसद पप्पू यादव ने की 10 लाख की मदद, बांटे 10 हजार के चेक और 5 हजार नकद

    पप्पू यादव ने आगे लिखा कि ‘स्वाभिमान की पगड़ी उतारकर, कमीशन बटोरने के लिए पगड़ी को गमछा बना दिया गया है.’

    इस तरह विधानसभा में शुरू हुई बयानबाजी सोशल मीडिया पर भी छा गई. ‘हाथी’ और ‘बंदर’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल से यह सियासी भिड़ंत जनता के बीच और चर्चा का विषय बन गई, जिससे बिहार की राजनीति में गरमाहट बनी हुई है.

    —- समाप्त —-





    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here