More
    Home Home उद्धव ठाकरे के बेटे तेजस ठाकरे की तबीयत खराब, मुंबई के अस्पताल...

    उद्धव ठाकरे के बेटे तेजस ठाकरे की तबीयत खराब, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

    0
    9
    उद्धव ठाकरे के बेटे तेजस ठाकरे की तबीयत खराब, मुंबई के अस्पताल में भर्ती


    महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे के बेटे तेजस ठाकरे की तबीयत खराब है. तेजस को मुंबई के सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पिछले तीन दिनों से वहां उनका इलाज चल रहा है.

    तेजस ठाकरे को क्या हुआ है, अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. इस बीच, उनके पिता उद्धव ठाकरे आज सुबह उनका हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे. 

    तेजस ठाकरे, उद्धव ठाकरे के छोटे बेटे हैं और राजनीति से दूर ही रहते हैं. उन्होंने : जय हिंद कॉलेज और बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है. तेजस पेशे से एक संरक्षणवादी और वाइल्डलाइफ रिसर्चर हैं. वैसे तो वो लाइमलाइट से दूर रहते हैं, लेकिन 2024 में अनंत अंबानी के संगीत में उनका डांस करते वीडियो खूब वायरल हुआ था.
     

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here