More
    Home Home Bangladesh Election Results LIVE: बांग्लादेश के अगले PM बनने की राह पर...

    Bangladesh Election Results LIVE: बांग्लादेश के अगले PM बनने की राह पर तारिक रहमान, BNP को दो-तिहाई बहुमत का दावा

    0
    9
    Bangladesh Election Results LIVE: बांग्लादेश के अगले PM बनने की राह पर तारिक रहमान, BNP को दो-तिहाई बहुमत का दावा


    बांग्लादेश में 2024 के बड़े आंदोलन के बाद पहली बार 12 फरवरी को राष्ट्रीय चुनाव हुए. इसे देश की राजनीति के लिए एक बड़ा पल माना जा रहा है. यह चुनाव अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस की देखरेख में कराया गया. लोगों ने दो मामलों पर वोट डाला – एक नई संसद चुनने के लिए और दूसरा संविधान में प्रस्तावित बदलावों (जुलाई चार्टर) पर राय देने के लिए.

    BNP नेता तारिक रहमान ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था और वे अपनी दोनों सीटें (ढाका-17 और बोगुरा-6) जीत चुके हैं. दूसरी ओर अवामी लीग को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं मिली और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, जो देश से बाहर हैं, उन्होंने इस चुनाव को पूरी तरह दिखावा बताया. कुल 299 सीटों के फाइनल नतीजे आज शुक्रवार को आने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि इससे देश की आगे की राजनीतिक दिशा तय होगी.

    बांग्लादेश चुनाव से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बने रहें इसी LIVE पेज पर…



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here