More
    Home Home एडमिट कार्ड लहराकर डीजे पर डांस…,इंटर की परीक्षा खत्म होते ही झूम...

    एडमिट कार्ड लहराकर डीजे पर डांस…,इंटर की परीक्षा खत्म होते ही झूम उठे छात्र

    0
    7
    एडमिट कार्ड लहराकर डीजे पर डांस…,इंटर की परीक्षा खत्म होते ही झूम उठे छात्र


    10वीं- 12वीं की परीक्षा के लिए महीनों की पढ़ाई, रातों की नींद और परीक्षा हॉल का दबाव, जब यह सब एक आखिरी घंटी के साथ खत्म होता है तो चेहरे पर जो सुकून उतरता है, वही असली जश्न बन जाता है. बिहार में इंटरमीडिएट परीक्षा समाप्त होते ही कुछ ऐसा ही नजारा भोजपुर जिले में देखने को मिला, जहां छात्रों की खुशी सड़क पर उतर आई.

    बताया जा रहा है कि यह वीडियो उदवंतनगर प्रखंड स्थित राम जानकी हाई स्कूल के पास का है. शनिवार को जैसे ही अंतिम पेपर खत्म हुआ, परीक्षा केंद्र से बाहर निकले छात्र-छात्राओं के कदम हल्के हुए और चेहरे खिल उठे. कुछ ही देर में वहां से गुजर रहे एक डीजे वाहन की धुन ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया. बस फिर क्या था- छात्रों ने अपने हाथों में एडमिट कार्ड लहराए और भोजपुरी गानों की ताल पर थिरकने लगे.

    वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क किनारे समूह में खड़े छात्र पूरे उत्साह के साथ नाच रहे हैं. कोई हंसते हुए दोस्तों को बुला रहा है, तो कोई मोबाइल कैमरे में इस पल को कैद कर रहा है. परीक्षा के तनाव से मुक्त हुए इन युवाओं के लिए यह सिर्फ डांस नहीं, बल्कि लंबे समय से चले आ रहे दबाव से आजादी का इजहार था.

    सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही यह तेजी से वायरल हो गया. कई यूजर्स ने इसे छात्रों की स्वाभाविक खुशी बताया, तो कुछ ने इसे परीक्षा के बाद का ‘राहत उत्सव’ कहा. लोगों का मानना है कि साल भर की मेहनत और बोर्ड परीक्षा के तनाव के बाद इस तरह का जश्न असामान्य नहीं है. हालांकि, कुछ प्रतिक्रियाएं ऐसी भी आईं जिनमें सार्वजनिक स्थान पर इस तरह जश्न मनाने पर सवाल उठाए गए.  

     

     

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here