दुनिया के सबसे अमीर शख्स Elon Musk के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पुराना नाम Twitter) ने कंटेंट को लेकर गलती मानी है और भारत के कानून के हिसाब से काम करने का वादा किया है. दरअसल, X प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर केंद्र सरकार के संज्ञान लिया था, जिसके बाद X प्लेटफॉर्म ने उनपर एक्शन लिया और उनको ब्लॉक किया है.
X ने 3,500 पोस्ट ब्लॉक किए हैं और 600 अकाउंट डिलीट कर दिए हैं. सूत्रों के अनुसार X अपने प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक कंटेंट को अनुमति नहीं देगा और सरकारी दिशा-निर्देशों पर काम करेगा.
यह एक्शन उस घटना के एक हफ्ते बाद हुई है, जब इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने X (पहले ट्विटर) पर मौजूद आपत्तिजनक कंटेंट को मार्क किया था. बताते चलें कि बीते कुछ दिनों से X प्लेटफॉर्म पर सर्कुलेट हो रहे अश्लील कंटेंट को विवाद चल रहा है. कई अकाउंट Grok AI की मदद से अश्लील कंटेंट जनरेट कर रहे हैं, जिसको लेकर कई लोगों ने इसकी आलोचना भी की है.
Grok AI क्या है?
Grok, असल में एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट है, जिसको खुद एलॉन मस्क की कंपनी xAI ने डेवलप किया है. इसको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) और अलग से ऐप इंस्टॉल करके यूज किया जा सकता है. यूजर्स टेक्स्ट कमांड या वॉयस प्रॉम्प्ट देकर अपना काम कराते हैं.
Grok AI को लेकर विवाद क्या है?
हाल ही के दिनों में Grok द्वारा तैयार की जा रही अश्लील इमेज और उसका एडिटिंग फीचर चर्चा में रहा है. इसका गलत इस्तेमाल करके AI की मदद से महिलाओं और नाबालिगों की फोटो का इस्तेमाल करके अश्लील कंटेंट जनरेट कर रहा था. इसको सरकार ने गंभीरता से लिया.
ये खबर अपडेट हो रही है.
—- समाप्त —-


