More
    Home Home महाराष्ट्र निकाय चुनाव के बीच सबसे बड़ी चुनावी बहस… आजतक पर आज...

    महाराष्ट्र निकाय चुनाव के बीच सबसे बड़ी चुनावी बहस… आजतक पर आज दिनभर होगा ‘मुंबई मंथन’

    0
    19
    महाराष्ट्र निकाय चुनाव के बीच सबसे बड़ी चुनावी बहस… आजतक पर आज दिनभर होगा ‘मुंबई मंथन’


    महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव की गहमा गहमी जारी है. ये चुनाव राज्य के शहरों और कस्बों में शहरी शासन की दिशा तय करेंगे. इनमें देश की सबसे बड़ी नगर संस्था बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) भी शामिल है. इसी खास मौके के बीच आजतक 8 जनवरी को ‘मुंबई मंथन’ के महामंच का आयोजन कर रहा है.

    मंथन में महाराष्ट्र की बदलती राजनीति, नगर निकाय चुनावों के समीकरण, शहरों की समस्याएं, प्रशासन की प्राथमिकताएं और विकास के रोडमैप पर खुलकर चर्चा होगी. सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों के बड़े नेता एक ही मंच पर शिरकत करेंगे और अपने विचार रखेंगे, और यहां जनता से जुड़े मुद्दों पर सीधी बातचीत करेंगे.

    सीएम फडणवीस, डिप्टी सीएम समेत कई नेता करेंगे शिरकत
    मुंबई मंथन‘ में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, आदित्य ठाकरे, संजय राउत, आशीष शेलार, सुप्रिया सुले, प्रफुल्ल पटेल, वर्षा गायकवाड़ और वरुण सरदेसाई जैसे वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. ये सभी नेता राज्य की राजनीति और नगर निकाय चुनावों को लेकर अपनी बात रखेंगे.

    कार्यक्रम में पॉलिटिक्स के साथ-साथ अर्थव्यवस्था और पॉलिसी से जुड़े एक्सपर्ट भी हिस्सा लेंगे. जाने-माने उद्योगपति निरंजन हिरानंदानी और मार्केट एक्सपर्ट निलेश शाह शहरों के विकास और आर्थिक चुनौतियों पर अपनी राय रखेंगे. वहीं चुनावी विश्लेषक संजय कुमार, प्रदीप गुप्ता और अमिताभ तिवारी आंकड़ों के आधार पर वोटर्स की सोच और चुनावी रुझानों को समझाएंगे.

    मुंबई के होटल ITC Grand Central में आयोजित हो रहा यह मंच सिर्फ राजनीतिक बहस तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि शहरी विकास, स्थानीय शासन और जमीनी लोकतंत्र से जुड़े सवालों पर भी फोकस करेगा.

    समय सत्र वक्ता
    10:30 – 11:00 उद्धव के संजय संजय राउत
    11:00 – 11:30 कैसे जीतेंगे मुंबई? आशीष शेलार, वरुण सरदेसाई, सचिन सावंत
    11:30 – 12:00 शिंदे की स्ट्रैटेजी एकनाथ शिंदे
    12:00 – 12:45 फडणवीस की पहली परीक्षा देवेंद्र फडणवीस
    12:45 – 13:30 अबकी बार आर-पार आदित्य ठाकरे
    13:30 – 14:00 विकसित मुंबई, बदलती मुंबई निलेश शाह, निरंजन हीरानंदानी
    14:00 – 14:30 हम होंगे कामयाब सुप्रिया सुले
    14:30 – 15:30 लंच
    15:30 – 16:00 कॉरपोरेशन वॉर प्रफुल्ल पटेल
    16:00 – 16:30 कौन जीतेगा मुंबई? संजय कुमार, प्रदीप गुप्ता, अमिताभ तिवारी
    16:30 – 17:00 हाथ किसके साथ वर्षा गायकवाड़
    17:00 – 17:30 बालासाहेब के नाम पर अनिल परब, बाला नांदगांवकर
    17:30 – 18:00 संसद में मुंबई उज्ज्वल निकम, अनिल देसाई
    18:00 – 18:45 मुंबई का मुद्दा सैयद ज़फ़र इस्लाम, असलम शेख, नरेश म्हस्के, आनंद दुबे, वारिस पठान, सना मलिक-शेख
    18:45 – 19:45 मुंबई के दिल में क्या है? शशि रंजन, आयशा जुल्का, शमा सिकंदर, रश्मि देसाई
    19:45 – 20:30 तारे ज़मीन पर वरुण धवन

     

     

     

     

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here