More
    Home Home NASA का आर्टेमिस-2 मिशन फरवरी में हो सकता है लॉन्च… चंद्रमा का...

    NASA का आर्टेमिस-2 मिशन फरवरी में हो सकता है लॉन्च… चंद्रमा का चक्कर लगाकर आएंगे एस्ट्रोनॉट

    0
    27
    NASA का आर्टेमिस-2 मिशन फरवरी में हो सकता है लॉन्च… चंद्रमा का चक्कर लगाकर आएंगे एस्ट्रोनॉट


    50 साल बाद इंसान फिर चंद्रमा के आसपास जाएंगे.

    नासा का आर्टेमिस कार्यक्रम चंद्रमा पर इंसानों की वापसी का बड़ा प्लान है. इसका दूसरा मिशन आर्टेमिस-2 फरवरी 2026 में लॉन्च हो सकता है. यह 1972 के अपोलो-17 के बाद पहला मानव मिशन होगा जो चंद्रमा के आसपास जाएगा. यह मिशन करीब 10 दिन का होगा. 

    लॉन्च कब और कहां से?

    लॉन्च डेट: सबसे जल्दी 5 या 6 फरवरी 2026. अगर देरी हुई तो अप्रैल 2026 तक.

    लॉन्च साइट: अमेरिका के फ्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39B से. यहीं से अपोलो मिशन भी लॉन्च हुए थे.

    यह भी पढ़ें: ब्रह्मांड किसने बनाया- विज्ञान या भगवान, हॉकिंग का बयान वायरल… सोशल मीडिया पर बहस

    रॉकेट और स्पेसक्राफ्ट क्या है?

    रॉकेट: स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) – दुनिया का सबसे शक्तिशाली रॉकेट. यह ब्लॉक-1 वर्जन में होगा. SLS चंद्रमा तक ओरियन स्पेसक्राफ्ट, एस्ट्रोनॉट्स और कार्गो एक साथ भेज सकता है.

    स्पेसक्राफ्ट: ओरियन – चार लोगों के लिए बना कैप्सूल. इसमें लाइफ सपोर्ट सिस्टम, नेविगेशन और कम्युनिकेशन की आधुनिक तकनीक है. ओरियन चंद्रमा के आसपास घूमकर वापस आएगा.

    यह भी पढ़ें: दिल्ली में जो आर्टिफिशियल बारिश हुई ही नहीं, उस पर खर्च हुआ था इतना पैसा, RTI से खुलासा

    कौन-कौन से एस्ट्रोनॉट जा रहे हैं?

    NASA Artemis-2 Lunar Mission

    रिड वाइजमैन (कमांडर, नासा) – अनुभवी एस्ट्रोनॉट.

    विक्टर ग्लोवर (पायलट, नासा) – पहली बार कोई अश्वेत व्यक्ति चंद्रमा के इतना करीब जाएगा.

    क्रिस्टीना कोच (मिशन स्पेशलिस्ट, नासा) – सबसे लंबे समय तक स्पेस में रहने वाली महिला का रिकॉर्ड.

    जेरमी हैंसन (मिशन स्पेशलिस्ट, कैनेडियन स्पेस एजेंसी) – पहली बार कोई गैर-अमेरिकी चंद्रमा के इतना करीब जाएगा.

    यह भी पढ़ें: भारत का पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण जहाज ‘समुद्र प्रताप’ कमीशन, पहली बार दो महिला अधिकारी तैनात

    मिशन कितने दिन का और क्या होगा?

    ड्यूरेशन: लगभग 10 दिन.

    ट्रैजेक्टरी: चंद्रमा की फ्री-रिटर्न परिक्रमा. पहले पृथ्वी की कुछ परिक्रमाएं, फिर चंद्रमा के पीछे से गुजरकर वापस. चंद्रमा से सबसे करीब दूरी करीब 7400 किमी होगी. लैंडिंग नहीं होगी, सिर्फ घूमकर वापस.

    NASA Artemis-2 Lunar Mission

    उद्देश्य: ओरियन और SLS की टेस्टिंग मानव के साथ. लाइफ सपोर्ट सिस्टम, नेविगेशन आदि चेक करना. यह आर्टेमिस-3 (2027 में चंद्रमा पर लैंडिंग) की तैयारी है.

    यह मिशन चंद्रमा पर स्थाई बेस बनाने और मंगल जाने की राह तैयार करेगा. 2022 के आर्टेमिस-1 (बिना मानव) की सफलता के बाद अब मानव के साथ टेस्ट. अगर सब ठीक रहा, तो 2027 में चंद्रमा पर उतरेंगे. यह अंतरिक्ष इतिहास का नया अध्याय होगा.
     

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here