More
    Home Home पहलगाम का दर्द, सेना का पराक्रम और ऑपरेशन सिंदूर… आर्मी ने पहली...

    पहलगाम का दर्द, सेना का पराक्रम और ऑपरेशन सिंदूर… आर्मी ने पहली बार जारी कीं कमांड सेंटर के अंदर की तस्वीरें

    0
    81
    पहलगाम का दर्द, सेना का पराक्रम और ऑपरेशन सिंदूर… आर्मी ने पहली बार जारी कीं कमांड सेंटर के अंदर की तस्वीरें


    भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अपने जवानों के लिए एक विशेष बुकलेट जारी की है, जिसमें पहली बार उस ऑपरेशन रूम की तस्वीरें सार्वजनिक की गई हैं, जहां से इस अहम सैन्य कार्रवाई की निगरानी की जा रही थी. इन तस्वीरों में थलसेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह को ऑपरेशन पर नजर रखते हुए देखा जा सकता है.

    कमांड सेंटर से पल-पल पर नजर

    यह ऑपरेशन रूम भारतीय सेना का कमांड सेंटर था, जहां से पूरे ऑपरेशन सिंदूर की रणनीति और निगरानी की जा रही थी. बुकलेट के जरिए सेना ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि यह मिशन पूरी तरह समन्वित था और तीनों सेनाओं के शीर्ष अधिकारी हर पल की जानकारी पर नजर बनाए हुए थे.

    sindoor

    तस्वीरों में क्या-क्या?

    इस बुकलेट में पहलगाम हमले की तस्वीरें, उसके बाद सरकार की उस पर प्रतिक्रिया और तैयारियां, ऑपरेशन सिंदूर में निशाना बनाए गए आतंक के ठिकानों, भारत की कार्रवाई को मिले वैश्विक समर्थन, मीडिया की रिपोर्टिंग, सीमा पर गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन्स का मलबा और सेना के पराक्रम की तस्वीरें शामिल हैं.

    दुनियाभर में पाक को बेनकाब कर रहा भारत

    बता दें कि भारत ने सीमा पार आतंकवाद से निपटने के लिए अब एक नई और ठोस नीति अपना ली है. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने न्यूयॉर्क में एक सामुदायिक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अब आतंकवाद में शामिल कोई भी व्यक्ति सजा से नहीं बचेगा. शशि थरूर के नेतृत्व में एक सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के इस शहर से होते हुए गुयाना के लिए रवाना हुआ. 

    वहीं एक अन्य प्रतिनिधिमंडल ने बहरीन में देश के उपप्रधानमंत्री शेख खलीद बिन अब्दुल्ला अल खलीफा से मुलाकात की और भारत पर पड़ने वाले सीमा पार आतंकवाद के खतरे को लेकर भारत के कड़े रुख से अवगत कराया.

    विदेश मंत्री ने की सराहना

    विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इन सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों के प्रयासों की सराहना करते हुए एक्स पर कहा, ‘भारत आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर एकजुट है. एक सामूहिक आवाज़ आतंकवाद से लड़ने का सशक्त संदेश दे रही है.’



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here