More
    Home Home विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के साथ ODI सीरीज से पहले लिया बड़ा...

    विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के साथ ODI सीरीज से पहले लिया बड़ा फैसला, अब विजय हजारे में…

    0
    74
    विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के साथ ODI सीरीज से पहले लिया बड़ा फैसला, अब विजय हजारे में…


    विराट कोहली दिल्ली के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में अपना तीसरा मुकाबला खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. दिग्गज बल्लेबाज़ के 6 जनवरी को बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रेलवे के खिलाफ होने वाले मैच में खेलने की उम्मीद है. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने कोहली की उपलब्धता को लेकर आजतक से बात की है. उन्होंने कहा कि फिलहाल वह खेल रहे हैं. विराट ने तीन मैचों के लिए अपनी उपलब्धता दी है.

    शानदार लय में हैं कोहली

    कोहली ने जिन दो घरेलू मैचों में हिस्सा लिया, उनमें उनका फॉर्म शानदार रहा. उन्होंने क्रमशः 131 और 77 रनों की पारियां खेलीं. इसके साथ ही उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में 16,000 रन भी पूरे किए और यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे तेज़ बल्लेबाज़ बनकर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया.

    यह भी पढ़ें: ‘वो 24 कैरेट गोल्ड हैं…’, विराट कोहली की टेस्ट क्रिकेट में वापसी चाहते हैं नवजोत सिद्धू, भगवान से मांगी न्यू ईयर विश

    घरेलू मैचों से पहले कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में भी शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने लगातार दो शतक लगाए और इसके बाद एक अर्धशतक भी जड़ा, जिससे भारत ने यह सीरीज़ 2-1 से अपने नाम की.

    8 जनवरी को भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम 8 जनवरी को वडोदरा में एकत्रित होगी. ऐसे में संभावना है कि कोहली एक दिन पहले पहुंचकर ट्रेनिंग शुरू कर सकते हैं. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ 11 जनवरी से शुरू होगी, जिसका पहला मुकाबला वडोदरा में ही खेला जाएगा.

    यह भी पढ़ें: ‘अच्छी गेंद डालता है, मेहनत करते रहो…’, किंग कोहली ने बना दिया इस स्पिनर का दिन, विजय हजारे में विराट को किया था OUT

    वनडे सीरीज़ के लिए हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह नहीं

    रिपोर्ट्स के अनुसार, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह इस तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में हिस्सा नहीं लेंगे. दोनों खिलाड़ी इसी साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान के लिए भारत के लिए बेहद अहम होंगे. भारत मौजूदा चैंपियन है और टूर्नामेंट घरेलू सरज़मीं पर खेला जाएगा. ऐसे में हार्दिक और बुमराह की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी, अगर भारत इतिहास रचते हुए टी20 खिताब का सफल बचाव करने वाली पहली टीम बनना चाहता है.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here