More
    Home Home मराठी की जगह हिन्दी में बात करने पर आग-बबूला हुई मां, गला...

    मराठी की जगह हिन्दी में बात करने पर आग-बबूला हुई मां, गला घोंट कर ले ली मासूम बेटी की जान

    0
    40
    मराठी की जगह हिन्दी में बात करने पर आग-बबूला हुई मां, गला घोंट कर ले ली मासूम बेटी की जान


    नवी मुंबई के कलंबोली इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. कलंबोली के सेक्टर-1 स्थित गुरुसंकल्प हाउसिंग सोसाइटी में एक 30 वर्षीय महिला ने अपनी छह साल की बेटी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वो मराठी की जगह हिंदी में ज्यादा बात करती थी. इस मामले में कलंबोली पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है.

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला अपने पति और बेटी के साथ गुरुसंकल्प सोसाइटी में रहती थी. पति एक आईटी इंजीनियर है, जबकि महिला बीएससी तक पढ़ी हुई है. दोनों की शादी साल 2017 में हुई थी और 2019 में उनकी बेटी का जन्म हुआ था. पुलिस जांच में सामने आया है कि बच्ची को बचपन से बोलने में परेशानी थी और वह मराठी की तुलना में हिंदी में अधिक बात करती थी.

    हिंदी बोलने को लेकर नाराज थी मां

    जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मां इस बात को लेकर अक्सर परेशान रहती थी. वह अपने पति से बार-बार कहती थी कि बच्ची ठीक से बोल नहीं पाती और उसे नहीं रखना चाहिए. पति द्वारा समझाने की कोशिश के बावजूद महिला की नाराज़गी बनी रही.

    पुलिस के अनुसार, 23 दिसंबर की रात महिला ने बच्ची को मारने का फैसला किया. उसी दिन बच्ची की दादी अपनी पोती से मिलने के लिए उपहार लेकर घर आई थीं, लेकिन किसी कारणवश दादी और पोती की मुलाकात नहीं हो सकी. कुछ समय बाद जब पति घर लौटा और देखा कि बच्ची नहीं उठ रही है, तो सभी उसे तुरंत अस्पताल ले गए. शुरुआत में बच्ची की मौत को हार्ट अटैक बताया गया.

    23 दिसंबर की रात बेटी की हत्या का लिया फैसला

    हालांकि, कलंबोली पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र कोटे को मामला संदिग्ध लगा. उनके निर्देश पर स्पेशल ऑटोप्सी कराई गई, जिसमें सांस रुकने के संकेत मिले. इसके बाद माता-पिता से गहन पूछताछ की गई. करीब छह घंटे की पूछताछ के बाद महिला ने अपनी बेटी का गला घोंटकर हत्या करने की बात कबूल कर ली.

    पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी महिला का इलाज एक साइकेट्रिस्ट से चल रहा था. फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है. इस पूरे प्रकरण पर पुलिस ने कैमरे के सामने कोई बयान नहीं दिया है.

     

    —- समाप्त —-

    इनपुट – नीलेश पाटिल



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here