More
    Home Home नोरा फतेही की कार का एक्सीडेंट, नशे में धुत ड्राइवर ने मारी...

    नोरा फतेही की कार का एक्सीडेंट, नशे में धुत ड्राइवर ने मारी टक्कर, कैसी है एक्ट्रेस की हालत?

    0
    23
    नोरा फतेही की कार का एक्सीडेंट, नशे में धुत ड्राइवर ने मारी टक्कर, कैसी है एक्ट्रेस की हालत?


    Nora Fatehi Car Accident: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही एक हादसे का शिकार हो गईं. एक्ट्रेस की कार का मुंबई में एक्सीडेंट हो गया. शराब के नशे में धुत एक शख्स ने नोरा की कार में टक्कर मार दी. हालांकि, घबराने वाली कोई बात नहीं है. एक्ट्रेस बिल्कुल ठीक हैं. उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है.

    कब और कैसे हुआ नोरा का एक्सीडेंट?

    नोरा फतेही संग सड़क दुर्घटना बीती रात हुई. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस मुंबई में डीजे डेविड गुएटा के कॉन्सर्ट में जा रही थीं. तभी अचानक एक शराबी ड्राइवर ने नशे में अपनी कार से नोरा फतेही की कार में टक्कर मार दी. 

    नोरा फतेही संग हुए हादसे के बारे में मुंबई पुलिस ने जानकारी दी है. पुलिस ने अपने बयान में कहा- एक्ट्रेस नोरा फतेही मुंबई में एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गईं. एक शराबी ड्राइवर ने उनकी कार में टक्कर मार दी. हालांकि, उन्हें कोई चोट नहीं आई. उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई. नशे में धुत ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उसे हिरासत में ले लिया गया. 

    चिंता में नोरा के फैंस 

    नोरा के एक्सीडेंट की खबर सामने आते ही उनके तमाम फैंस उन्हें लेकर चिंता में थे. मगर जब पता चला की एक्ट्रेस बिल्कुल ठीक हैं, तो सभी ने राहत की सांस ली है. 

    करियर में बुलंदियां छू रहीं नोरा

    नोरा फतेही ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस से की थी. मगर आज वो बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं. नोरा की यूथ के बीच तगड़ी फैन फॉलोइंग है. उनके किलर डांस मूव्ज हर किसी की धड़कनों को तेज कर देते हैं. 

    डांस के साथ नोरा एक्टिंग में भी एक्टिव हैं. उन्होंने साल 2014 में फिल्म ‘रोर’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. नोरा हिंदी फिल्मों के साथ कई तेलुगू और मलयालम फिल्में भी काम कर चुकी हैं. नोरा अब कन्नड़ फिल्म ‘केडी – द डेविल’ (KD – The Devil) और कंचना 4 में दिखेंगी. एक्ट्रेस की दोनों की फिल्में अगले साल 2026 में रिलीज होंगी. फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है. 

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here