More
    Home Home बीजेपी विधायक राम कदम ने 4 साल बाद कटवाए बाल, हैरान कर...

    बीजेपी विधायक राम कदम ने 4 साल बाद कटवाए बाल, हैरान कर देगी वजह

    0
    19
    बीजेपी विधायक राम कदम ने 4 साल बाद कटवाए बाल, हैरान कर देगी वजह


    मुंबई के घाटकोपर पश्चिम से भाजपा विधायक राम कदम एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई राजनीतिक बयान नहीं बल्कि उनका पुराना संकल्प है. घाटकोपर पश्चिम में पानी की समस्या के समाधान के बाद राम कदम ने 4 साल बाद अपने बाल कटवाए. इसे उन्होंने जनता की जीत और अपने संकल्प की पूर्ति के रूप में देखा.

    करीब चार साल पहले घाटकोपर विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में पानी की किल्लत गंभीर रूप ले चुकी थी. लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था. उसी समय राम कदम ने एक कठोर संकल्प लिया था. उन्होंने कहा था कि जब तक क्षेत्र में पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो जाता, तब तक वह अपने बाल नहीं कटवाएंगे.

    भाजपा विधायक राम कदम एक बार चर्चा में

    इन चार वर्षों में राम कदम ने अपने संकल्प का पूरी तरह पालन किया. उनके अनुसार, क्षेत्र में पानी की कमी को दूर करने के लिए एक वृहद योजना पर काम शुरू किया गया. इस योजना के तहत करीब 2 करोड़ 7 लाख लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी का निर्माण कार्य शुरू हुआ. इस टंकी तक पानी पहुंचाने के लिए भांडुप से लगभग 4 किलोमीटर लंबी विशेष पाइपलाइन बिछाई गई है.

    इस परियोजना के पूरा होने के बाद घाटकोपर पश्चिम की हजारों बस्तियों और सोसायटियों को पानी की किल्लत से राहत मिलेगी. स्थानीय लोगों को नियमित और पर्याप्त पानी की आपूर्ति हो सकेगी. इसी उपलब्धि के बाद राम कदम ने पारंपरिक तरीके से अपने बाल कटवाए.

    जनता की समस्याओं को समझना असली जिम्मेदारी

    राम कदम ने इस मौके पर यह संदेश दिया कि राजनीति केवल सत्ता तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता की समस्याओं को समझना और उनका समाधान करना ही असली जिम्मेदारी है. उनका यह कदम क्षेत्र के लोगों के लिए एक भावनात्मक पल भी बन गया.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here