More
    Home Home इस देश की संसद में जबरदस्त हंगामा, महिला विधायकों ने खींचे एक-दूसरे...

    इस देश की संसद में जबरदस्त हंगामा, महिला विधायकों ने खींचे एक-दूसरे के बाल, Video

    0
    20
    इस देश की संसद में जबरदस्त हंगामा, महिला विधायकों ने खींचे एक-दूसरे के बाल, Video


    मैक्सिको सिटी की विधानसभा में सोमवार को ऐसा सियासी हंगामा देखने को मिला, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया. पारदर्शिता से जुड़े एक अहम सुधार पर बहस के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष की महिला विधायकों के बीच तीखी झड़प हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई. यह पूरा घटनाक्रम लाइव प्रसारण के दौरान कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

    विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब विपक्षी नेशनल एक्शन पार्टी (PAN) की महिला विधायक कथित नियम उल्लंघन का आरोप लगाते हुए विधानसभा के मुख्य पोडियम तक पहुंच गईं. उनका कहना था कि सत्तारूढ़ मोरेना पार्टी ने बहुमत के बल पर नियमों को दरकिनार किया है. विरोध के दौरान दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी बहस हुई और फिर माहौल पूरी तरह बेकाबू हो गया.

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों दलों की महिला विधायक एक-दूसरे से उलझती नजर आ रही हैं. धक्का-मुक्की, कोहनी मारना, थप्पड़ चलना और यहां तक कि बाल खींचने जैसी घटनाएं भी सामने आईं. मोरेना पार्टी की विधायक विपक्षी सदस्यों को जबरन पोडियम से हटाने की कोशिश करती दिखीं, जबकि PAN की विधायक पीछे हटने को तैयार नहीं थीं

    देखें वायरल वीडियो.

     

    घटना के बाद PAN के एक सहयोगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि उनकी पार्टी ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध किया था, लेकिन सत्ता पक्ष ने ताकत के बल पर नियंत्रण हासिल करने की कोशिश की. वहीं PAN की एक महिला विधायक ने इस पूरी घटना को शर्मनाक और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया.

    हंगामे के बाद विपक्षी विधायक सदन से वॉकआउट कर गए, जिसके चलते सत्तारूढ़ दल ने बिना विपक्ष की मौजूदगी में बहस आगे बढ़ाई. दूसरी ओर, मोरेना पार्टी ने पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष तर्कों के बजाय हिंसा का रास्ता अपना रहा है, क्योंकि वह बहस में अपनी बात नहीं रख पा रहा.

     

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here