More
    Home Home ‘दो धर्मों का मिलन’, सारा खान-कृष पाठक ने अनाउंस की शादी की...

    ‘दो धर्मों का मिलन’, सारा खान-कृष पाठक ने अनाउंस की शादी की तारीख, शामिल होंगे पिता सुनील लहरी?

    0
    21
    ‘दो धर्मों का मिलन’, सारा खान-कृष पाठक ने अनाउंस की शादी की तारीख, शामिल होंगे पिता सुनील लहरी?


    एक्ट्रेस सारा अली खान और एक्टर कृष पाठक ने आखिरकार अपनी शादी का इंतजार खत्म करते हुए ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर चुके हैं. दोनों 5 दिसंबर को सात फेरे लेकर जीवनभर के लिए एक-दूसरे का साथ निभाने जा रहे हैं. कपल ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत रोमांटिक वीडियो शेयर कर अपने रिश्ते को नए मुकाम पर ले जाने की जानकारी दी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया.

    सारा-कृष धूमधाम से करेंगे शादी

    सारा-कृष ने प्री-वेडिंग शूट का वीडियो शेयर ये गुड न्यूज शेयर की. वीडियो में लिखा- दो धर्मों का मिलन, एक प्यार. इन्हें प्यार हो गया. दोनों शहर के अलग-अलग खूबसूरत लोकेशन्स पर एक दूसरे में डूबे नजर आए. कभी मंदिर तो कभी मस्जिद के आगे दोनों ने पोज किया. प्री-वेडिंग शूट में सारा हरे लहंगे में खूबसूरत लगीं तो वहीं कृष ने व्हाइट कुर्ता पहना हुआ था. 

    वीडियो में दोनों बेहद खुश नजर आए और शादी को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की. साथ ही कैप्शन में लिखा- कसम 5 दिसंबर 2025 को ली जाएंगी. 

    जैसे ही ये वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया. फैंस से लेकर सेलेब्स दोस्त सभी ने उन्हें बेस्ट विशेज दीं. 

    पिता सुनील लहरी होंगे शामिल?

    कृष और सारा हालांकि पहले ही कोर्ट मैरिज कर चुके हैं. दोनों ने अक्टूबर में इंटरफेथ मैरिज की थी. अपनी शादी अनाउंस कर कपल ने बताया कि वो एक साल से डेट कर रहे थे. इसके बाद साथ रहने का फैसला किया. फोटो में सारा-कृष के साथ एक्टर की मां भारती पाठक भी नजर आई थीं.

    कृष रामायण शो में लक्ष्मण का किरदार निभाकर फेमस हुए सुनील लहरी के बेटे हैं. कृष के माता-पिता का तलाक तभी हो गया था जब वो 9 महीने के थे. उन्हें मां ने ही अकेले पाल-पोष कर बड़ा किया है. कृष अपनी मां के करीब हैं- इसलिए वो सरनेम भी पाठक लगाते हैं. इसी बीच एक सवाल ने सभी का ध्यान खींच लिया है कि- क्या पिता सुनील लहरी इस शादी में शामिल होंगे?

    फिलहाल, कपल तो शादी की तैयारियां जोरों पर कर रहा है और फैंस इस खुशी के मौके की झलक देखने के लिए उत्साहित हैं. कपल जल्द ही शादी के फंक्शन और वेन्यू से जुड़ी और जानकारी शेयर करेंगे.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here