More
    Home Home मुरादाबाद: नकली देसी अंडों पर बड़ा खुलासा, रंग लगाकर बेचे जा रहे...

    मुरादाबाद: नकली देसी अंडों पर बड़ा खुलासा, रंग लगाकर बेचे जा रहे 80 हजार से ज्यादा अंडे जब्त

    0
    15
    मुरादाबाद: नकली देसी अंडों पर बड़ा खुलासा, रंग लगाकर बेचे जा रहे 80 हजार से ज्यादा अंडे जब्त


    मुरादाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया. विभाग ने एक गोदाम पर छापा मारकर आर्टिफिशियल कलर से देसी अंडे तैयार करने का पूरा कारखाना पकड़ा. टीम ने मौके से कुल 80 हजार से अधिक अंडे बरामद किए. इनमें 45,360 रंगीन अंडे और 35,640 सफेद अंडे थे जिन्हें रंगकर देसी अंडा बताया जाना था. सभी अंडों को तुरंत जब्त कर लिया गया और पूरे गोदाम को सील कर दिया गया.

    अधिकारियों के अनुसार सफेद अंडों को आर्टिफिशियल कलर लगाकर देसी अंडे जैसा रंग दिया जा रहा था. यह रंग स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है. टीम को मौके पर चाय पत्ती का घोल और सिदनूर केमिकल भी मिला जिनका उपयोग अंडे का रंग बदलने में किया जाता था.

    खाद्य सुरक्षा विभाग ने आर्टिफिशियल अंडे पकड़े

    खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त, राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग को कुछ दिन पहले शिकायत मिली थी कि बाजार में रंग बदलकर अंडे बेचे जा रहे हैं. शिकायत के बाद टीम ने लगभग 12 से 13 दिन तक लगातार निगरानी की और मुखबिर भी लगाया गया. रविवार रात करीब 10 बजे टीम ने गोदाम पर छापा मारा. वहां अंडा व्यापारी और वर्कर मौजूद थे जिनके खिलाफ तहरीर दी गई है.

    कैमिकल से बदला जा रहा था अंडों का रंग

    अधिकारियों ने बताया कि अंडों का कुल बाजार मूल्य लगभग 3,89,772 रुपये है. साथ ही उन्होंने बताया कि रंगे हुए अंडों की सप्लाई कहां-कहां होती थी इसकी जांच जारी है. विभाग ने संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है. यह कार्रवाई रात 3 बजे तक चलती रही और पूरी प्रक्रिया के बाद गोदाम को सील कर दिया गया. खाद्य सुरक्षा विभाग लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दे रहा है ताकि ऐसे मिलावटी उत्पादों से बचा जा सके.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here