More
    Home Home T20 वर्ल्ड कप 2026 में रोहित शर्मा को मिली बड़ी ज‍िम्मेदारी, ICC...

    T20 वर्ल्ड कप 2026 में रोहित शर्मा को मिली बड़ी ज‍िम्मेदारी, ICC अध्यक्ष जय शाह ने किया ऐलान… बने ब्रांड एम्बेसडर

    0
    30
    T20 वर्ल्ड कप 2026 में रोहित शर्मा को मिली बड़ी ज‍िम्मेदारी, ICC अध्यक्ष जय शाह ने किया ऐलान… बने ब्रांड एम्बेसडर


    भारत के पूर्व कप्तान और दो बार के T20 वर्ल्ड कप विजेता रोहित शर्मा को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Men’s T20 World Cup 2026) का टूर्नामेंट एम्बेसडर नियुक्त किया गया है.

    यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा. टूर्नामेंट का आगाज 7 फरवरी से होगा, वहीं इसका फाइनल 8 मार्च को होगा. भारत और पाकिस्तान का हाईवोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को होगा. 

    रोहित शर्मा ने 2024 के T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को चैंपियन बनाया था. वह T20 इंटरनेशनल में 4231 रन बनाकर करियर को अलव‍िदा कह चुके हैं. जिसमें उनका औसत 32.01 और स्ट्राइक-रेट 140.89 रहा.

    रोहित शर्मा भारत की 2 वर्ल्ड कप जीत में शाम‍िल रहे थे. उन्होंने 2007 T20 विश्व कप के डेब्यू टूर्नामेंट में ही कमाल किया था. जहां उन्होंने 88 रन नॉट आउट आउट रहते हुए बनाए थे साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50* और पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में 30* की पारी खेली.

     

    2024 T20 विश्व कप में भारत के कप्तान के तौर पर भारत को 11 साल बाद ICC ट्रॉफी दिलाई. जहां टूर्नामेंट में 257 रन के साथ वह भारत के टॉप स्कोरर रहे. वहीं स्ट्राइक-रेट 156.70 का रहा. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 (41) और इंग्लैंड के खिलाफ 57 (39) उनकी सबसे यादगार पारियां रहीं. वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित ने T20I से संन्यास की घोषणा कर दी थी.

    रोहित शर्मा ने एम्बेसडर बनने पर कहा- इस टूर्नामेंट का दोबारा भारत में होना शानदार है. नए रूप में इससे जुड़ना मेरे लिए सम्मान की बात है. सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं]  उम्मीद है वे भारत की मेहमाननवाजी का आनंद लेंगे और यादगार पल लेकर जाएंगे.

    —- समाप्त —-





    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here