More
    Home Home AUS vs ENG 1st Ashes Test Live Score: पहले एशेज टेस्ट में...

    AUS vs ENG 1st Ashes Test Live Score: पहले एशेज टेस्ट में इंग्लैंड का स्कोर 50 पार, 3 विकेट भी हुए धड़ाम, स्टार्क का कहर

    0
    16
    AUS vs ENG 1st Ashes Test Live Score: पहले एशेज टेस्ट में इंग्लैंड का स्कोर 50 पार, 3 विकेट भी हुए धड़ाम, स्टार्क का कहर


    Australia vs England, 1st Test Live Cricket Score: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज 2025-26 का पहला टेस्ट मैच शुरू हो गया है. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने मैच में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. 

    इंग्लैंड टीम की ओर से इस समय ओली पोप और हैरी ब्रूक बल्लेबाजी कर रहे हैं. इस मैच की लाइव कवरेज और स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को र‍िफ्रेश करते रहें. 

    स्टार्क ने झटके बैक टू बैक 3 व‍िकेट  

    एशेज सीरीज के पहले द‍िन ऑस्ट्रेल‍िया के गेंदबाजों ने इंग्लैंड की हालत खराब कर दी. म‍िचेल स्टार्क ने मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेल‍िया को शानदार शुरुआत द‍िलाई और द‍िन के पहले ओवर की छठी गेंद पर ही उन्होंने जैक क्राउली को न‍िपटा दिया. उनका कैच स्ल‍िप में मौजूद उस्मान ख्वाजा ने पकड़ा. इसके बाद स्टार्क का जादू फ‍िर चला और उन्होंने तेज गत‍ि से बल्लेबाजी कर रहे बेन डकेट को आउट क‍िया. डकेट ने आउट होने से पहले 20 गेंदों पर 21 रन बनाए. स्टार्क ने थोड़ी बाद ही जो रूट को भी तीसरी स्ल‍िप पर मौजूद मार्नस लाबुशेन के हाथों कैच आउट करवा द‍िया. स्टार्क ने कुल म‍िलाकर पहले घंटे में ही इंग्लैंड की कमर तोड़ दी. 

    रूट का व‍िकेट स्टार्क का एशेज में 100वां व‍िकेट रहा. यह मुकाम हासिल करने वाले कुल 21वें बॉलर और पहले लेफ्ट-आर्म सीमर रहे. उनका 44.8 का स्ट्राइक रेट इन 21 बॉलर्स में अब तक का सबसे अच्छा है. 

    इंग्लैंड टीम का स्कोरकार्ड पहली पारी

    ख‍िलाड़ी व‍िकेट रन 
    जैक क्रॉउली c ख्वाजा b स्टार्क  00
    बेन डकेट  LBW स्टार्क  21
    ओली पोप  नाबाद  
    जो रूट  c लाबुशेन b स्टार्क 00
    हैरी ब्रूक  नाबाद   

    विकेट पतन: 1-0 (जैक क्रॉउली, 0.6 ओवर), 2-33 (बेन डकेट, 6.4 ओवर), 3-39 (जो रूट, 8.5 ओवर)

    ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंग्लैंड की पहली ओपनिंग पार्टनरशिप (2010/11 के बाद से)

    0 – स्ट्रॉस & कुक, ब्रिस्बेन 2010/11
    28 – कुक & कारबेरी, ब्रिस्बेन 2013/14
    2 – कुक & स्टोनमैन, ब्रिस्बेन 2017/18
    0 – बर्न्स & हसीब हमीद, ब्रिस्बेन 2021/22
    0 – क्रॉली & डकेट, पर्थ 2025/26

    स्टार्क के डेब्यू के बाद से पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट

    24 – मिचेल स्टार्क (स्ट्राइक रेट 42.0)
    19 – जेम्स एंडरसन (स्ट्राइक रेट 70.7)
    10 – केमार रोच (स्ट्राइक रेट 52.8)

    डकेट Vs स्टार्क: 8 पारियां, 112 गेंदें, 98 रन, 4 बार आउट, औसत: 24.50

    शोएब बशीर को नहीं मिला मौका, अंग्रेजों ने उतारे 4 पेसर 

    पैट कमिंस चोटिल होने के चलते पहले टेस्ट से बाहर हैं, ऐसे में कंगारू टीम की ओर से कप्तानी की बागडोर स्टीव स्मिथ संभाल रहे हैं.  इस मुकाबले में ऑस्ट्रेल‍िया की प्लेइंग 11 में दो प्लेयर्स जेक वेदरल्ड और ब्रेंडन डॉगेट का डेब्यू हुआ है. वहीं इंग्लैंड ने इस मुकाबले में 4 पेसर्स उतारे हैं. शोएब बशीर टीम में नहीं हैं, जबकि वो 12 सदस्यीय स्क्वॉड में थे. 

    एशेज में किसका पलड़ा भारी
    ऑस्ट्रेलिया 2017-18 से लगातार एशेज अपने पास रखे हुए है. इंग्लैंड ने आखिरी बार 2015 में एशेज जीती थी. पिछली बार जब इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया गया था, तो उसे 0-4 से करारी हार मिली थी. वैसे भी 2010-11 के बाद इंग्लिश टीम ऑस्ट्रेलियाई धरती पर एशेज सीरीज नहीं जीत पाई है. दोनों के बीच आखिरी सीरीज साल 2023 में इंग्लैंड में हुई थी, जो 2-2 से बराबरी पर छूटी थी.

    ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच यह 74वीं एशेज सीरीज है. 73 में से ऑस्ट्रेलिया ने 34 सीरीज जीती है. वहीं इंग्लैंड के खाते में 32 सीरीज जीत गई. सात सीरीज ड्रॉ पर भी छूटी. ऑस्ट्रेलिया में खेली गई 36 सीरीज में से मेजबान ने 20, जबकि इंग्लैंड ने 14 सीरीज जीती. पिछली 5 सीरीज की बात करें तो, ऑस्ट्रेलिया ने 2 और इंग्लैंड ने एक में जीत हासिल की. 2 सीरीज बराबरी पर छूटी. डॉन ब्रैडमैन के नाम पर एशेज में सबसे ज्यादा रन (5028) हैं. वहीं शेन वॉर्न 195 विकेटों के साथ सबसे कामयाब बॉलर रहे हैं.

    इंग्लैंड और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच कितने टेस्ट हुए?
    ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच अब तक 361 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इस दौरान कंगारू टीम ने 152 मैचों में जीत हासिल की. जबकि इंग्लैंड ने 112 मुकाबले जीते. 97 टेस्ट मैच ड्रॉ पर भी छूटे. यानी आंकड़ों में ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा भारी रहा है. वैसे भी ऑप्टस स्टेडियम में इंग्लैंड ने अब तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है. वहीं इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड शानदार है. ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर 5 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उसने चार में जीत हासिल की और एक में हार मिली.

    एशेज सीरीज का भारत में टीवी पर सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क कर रहा है. जबकि जियोहॉटस्टार और उसके वेबसाइट पर भी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग हो रही. पहला टेस्ट भारतीय समयानुसार सुबह 7.50 बजे से शुरू होगा. वहीं दूसरे टेस्ट की टाइमिंग भारतीय समय के मुताबिक सुबह 9.30 बजे रखी गई है. बाकी के तीन टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजे से शुरू होंगे.

    ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड (H2H)
    कुल टेस्ट मैच: 361
    ऑस्ट्रेलिया ने जीते: 152
    इंंग्लैंड ने जीते: 112
    ड्रॉ: 97

    ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: उस्मान ख्वाजा, जेक वेदरल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, ब्रेंडन डॉगेट, स्कॉट बोलैंड
    इंग्लैंड की प्लेइंग XI: बेन डकेट, जैक क्रॉउली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड 

    एशेज सीरीज का शेड्यूल (2025–26)
    पहला टेस्ट: 21–25 नवंबर, पर्थ
    दूसरा टेस्ट: 4-8 दिसंबर, गाबा, ब्रिस्बेन (D/N), 9.30 बजे
    तीसरा टेस्ट: 17-21 दिसंबर, एडिलेड ओवल, सुबह 5 बजे
    चौथा टेस्ट: 26-30 दिसंबर, मेलबर्न, सुबह 5 बजे
    पांचवां: 4-8 जनवरी, सिडनी, सुबह 5 बजे
    (मुकाबले की टाइमिंग भारतीय समयानुसार)

     

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here