More
    Home Home ‘बिग बॉस 19’ से कटा अभिषेक बजाज का पत्ता, फैंस के निशाने...

    ‘बिग बॉस 19’ से कटा अभिषेक बजाज का पत्ता, फैंस के निशाने पर आए प्रणित मोरे

    0
    23
    ‘बिग बॉस 19’ से कटा अभिषेक बजाज का पत्ता, फैंस के निशाने पर आए प्रणित मोरे


    एक्टर अभिषेक बजाज पिछले ढाई महीने से बिग बॉस हाउस में मौजूद थे. वो जिस तरह से अपना खेल दिखा रहे थे, उससे हर कोई काफी इंप्रेस था. लेकिन इस संडे जब उनका सफर शो से खत्म हुआ, तब हर कोई इमोशनल हो गया. हर घरवाले को लगा कि अभिषेक का जाना सही नहीं था. 

    अभिषेक बजाज का शॉकिंग एविक्शन

    दरअसल, संडे के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान ने प्रणित मोरे को एक स्पेशल पावर दी थी कि वो घर में किसी को भी एलिमिनेट होने से बचा सकते हैं. प्रणित के फैसले से पहले सलमान ने उन्हें समझाया भी था कि वो ये फैसला इस सोच को भी ध्यान में रखकर लें जिसने शो में सबसे ज्यादा योगदान दिया. 

    प्रणित ने अभिषेक और अशनूर में से अशनूर को चुना, जिसके बाद अभिषेक का सफर खत्म हुआ. हालांकि घर में मौजूद गौरव खन्ना, अमाल मलिक और फरहाना भट्ट ने प्रणित के फैसले को सही नहीं ठहराया. उन्होंने कहा कि अभिषेक शो में रहना डिजर्व करते थे. एक्टर के जाने की खबर से अशनूर का बुरा हाल हुआ. घर में लगभग सभी लोग रोते नजर आए. 

    अभिषेक ने ढाई महीने में बिग बॉस से अपना तगड़ा फैनडम खड़ा कर लिया था. उनके लिए जनता भर-भरकर सपोर्ट कर रही थी. ऐसे में उनका अचानक शो से चले जाना कई लोगों के लिए एक धक्के की तरह था. सोशल मीडिया पर फैंस उनके सपोर्ट में भारी संख्या में उतर आए. X (पहले ट्विटर) पर अनबीटेबल अभिषेक बजाज के नाम का हैशटैग ट्रेंड हुआ. साथ ही फैंस ने प्रणित मोरे को भी जमकर फटकार लगाई.

    फैंस के निशाने पर आए प्रणित मोरे

    कई यूजर्स सोशल मीडिया पर प्रणित को ‘दोगला’ कह रहे हैं क्योंकि उन्होंने अपने खास दोस्त अभिषेक बजाज को एविक्ट किया. उनका दावा है कि कॉमेडियन ने ये सबकुछ गेम के लिए किया है. एक यूजर ने अभिषेक के बेघर होने पर लिखा, ‘प्रणित मोरे, तुम अभिषेक बजाज का एक% भी नहीं हो सकते और ना ही कभी हो पाओगे. जब तुम्हारे अपने वैल्यूज तुम्हारी मुताबिक बदल जाएं, तो उसके वैल्यूज पर सवाल उठाने की हिम्मत मत करना. अभिषेक, तुम इससे कहीं बेहतर के हकदार थे.’

    वहीं कुछ लोगों ने कहा कि अब वो बिग बॉस नहीं देखना चाहेंगे क्योंकि उनका फेवरेट अभिषेक शो का हिस्सा नहीं है. फैंस ने मेकर्स पर कई सारे आरोप लगाए हैं. अभिषेक के एविक्शन पर बिग बॉस की पुरानी कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी ने भी रिएक्ट किया. उन्होंने X पर लिखा, ‘ओह, तो ये प्लान था. बुरी किस्मत अभिषेक, क्या खेलते हो यार बिग बॉस बेचारे प्रणित को भी पछतावे में डाल दिया.’

    बता दें कि ‘बिग बॉस 19’ अब अपने अंतिम पढ़ाव में आ गया है. शो के फिनाले को सिर्फ एक महीना बाकी है. ऐसे में ऑडियंस को जल्द टिकट टू फिनाले टास्क देखने मिल सकता है. देखना होगा कि किसका सफर फिनाले वीक से पहले खत्म हो जाएगा. वैसे आप किसके लिए वोट करेंगे?

    —- समाप्त —-





    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here