Bihar Assembly Election 2025 Live News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार मतदाताओं ने रिकॉर्ड तोड़ उत्साह दिखाया है. पहले चरण में 121 सीटों पर 64.69 प्रतिशत मतदान हुआ, जो अब तक राज्य के किसी भी विधानसभा या लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा है. यह आंकड़ा बताता है कि इस बार मतदाता पूरी तरह सक्रिय हैं और बदलाव या स्थिरता – दोनों ही चाहतों के साथ मतदान कर रहे हैं.
अब सभी की नजर दूसरे चरण पर है, जिसमें बाकी 122 सीटों के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी. चुनाव आयोग के मुताबिक, इस बार सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.
राजनीतिक रूप से आज का दिन भी अहम है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सीतामढ़ी और बेतिया में जनसभाएं करेंगे, जबकि महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव और राहुल गांधी भी अलग-अलग जिलों में प्रचार में जुटे हैं. वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा का कार्यक्रम कदवा कस्बा में निर्धारित है.



