More
    Home Home ‘सर, आपका स्किनकेयर रूटीन क्या है, बहुत ग्लो करते हो?’ हरलीन देओल...

    ‘सर, आपका स्किनकेयर रूटीन क्या है, बहुत ग्लो करते हो?’ हरलीन देओल के मजेदार सवाल पर ऐसा दिखा PM मोदी का रिएक्शन

    0
    34
    ‘सर, आपका स्किनकेयर रूटीन क्या है, बहुत ग्लो करते हो?’ हरलीन देओल के मजेदार सवाल पर ऐसा दिखा PM मोदी का रिएक्शन


    वर्ल्ड कप जीत के बाद जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली, तो माहौल गर्व और उमंग से सराबोर था. बातचीत औपचारिक थी, लेकिन बीच में बल्लेबाज हरलीन देओल ने ऐसा मजेदार सवाल पूछ लिया कि पूरा पीएम आवास ठहाकों से गूंज उठा.

    दरअसल, बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने हरलीन की ऊर्जा और उनके सकारात्मक स्वभाव की तारीफ की. जवाब में हरलीन देओल ने अचानक कहा- ‘सर, आपका स्किनकेयर रूटीन क्या है, आप बहुत ग्लो करते हो सर?’

    …बस, फिर क्या था, कमरे में हंसी का फव्वारा फूट पड़ा. .हरलीन के इस अप्रत्याशित सवाल ने माहौल को ठहाकों से भर दिया. प्रधानमंत्री मोदी भी हंसी रोक नहीं पाए और मुस्कुराते हुए बोले, ‘मेरा इस विषय पर ज्यादा ध्यान नहीं गया था.’ साथी खिलाड़ी स्नेह राणा ने तुरंत जोड़ा, ‘सर, ये तो देश के करोड़ों लोगों का प्यार है!’

    टीम के कोच अमोल मजूमदार भी मजाक में बोले,  ‘देखिए सर, इन्हीं शरारती खिलाड़ियों से मुझे रोज जूझना पड़ता है, इसलिए मेरे बाल सफेद हो गए हैं.’

    मजूमदार ने इस मौके पर इंग्लैंड दौरे की एक दिलचस्प याद भी साझा की. उन्होंने बताया कि जब टीम को किंग चार्ल्स के साथ फोटो खिंचवाने का मौका मिला था, तो नियमों के चलते एक साथ सिर्फ 20 लोग ही फ्रेम में आ सकते थे. तब टीम ने मजाक में कहा था, ‘राजा से फोटो बाद में, असली फोटो तो तब होगी जब हम वर्ल्ड कप जीतकर पीएम मोदी से मिलेंगे.’

    टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि इस विश्व कप का मकसद सिर्फ ट्रॉफी जीतना नहीं, बल्कि भारत में महिला खेलों की सोच को बदलना था. उनकी इस जीत ने वाकई एक नई क्रांति की शुरुआत कर दी- अब हर छोटी बच्ची जानती है कि सपनों की कोई सीमा नहीं.

    प्रधानमंत्री मोदी ने भी टीम की इस सोच और जोश की खुलकर सराहना की. विश्व कप की यह जीत भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय बन गई, जब हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना पहला महिला वनडे विश्व कप जीत लिया.

    —- समाप्त —-





    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here