More
    Home Home ‘बैलेट पर ममदानी का दो जगह नाम’, एलन मस्क ने न्यूयॉर्क मेयर...

    ‘बैलेट पर ममदानी का दो जगह नाम’, एलन मस्क ने न्यूयॉर्क मेयर चुनाव पर उठाए सवाल, सोशल मीडिया पर हुई फजीहत

    0
    29
    ‘बैलेट पर ममदानी का दो जगह नाम’, एलन मस्क ने न्यूयॉर्क मेयर चुनाव पर उठाए सवाल, सोशल मीडिया पर हुई फजीहत


    न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव से ठीक पहले अरबपति एलन मस्क ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. मस्क ने न्यूयॉर्क मेयर चुनाव पर सवाल उठाते हुए कहा कि बैलेट पेपर में डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट उम्मीदवार जोहरन ममदानी का नाम दो बार छपा है.

    उन्होंने इसे ‘स्कैम’ (धोखाधड़ी) बताया और कहा कि शहर में वोटर आईडी की कोई जरूरत नहीं है और कुछ उम्मीदवारों के नाम दो बार दिखाई दे रहे हैं. हालांकि इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर फजीहत का सामना करना पड़ा. कारण, ट्विटर यूजर्स ने उन्हें बताया कि दो बार नाम होना स्कैम नहीं बल्कि कानूनी रूप से सही है.

    दरअसल, मस्क ने मंगलवार रात X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर मतदाताओं से पूर्व गवर्नर एंड्र्यू कुओमो को वोट देने की अपील की. उन्होंने लिखा, “ध्यान रखें, कर्टिस के लिए वोट देना वास्तव में Mumdumi या जो भी उनका नाम है, के लिए वोट देने जैसा है. वोट कुओमो को दीजिए!”

    उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर नस्लभेदी (racist) करार दिया गया क्योंकि उन्होंने जोहरन ममदानी का नाम गलत तरीके से बोला.

    ममदानी की नीतियों से बौखलाया अरबपति वर्ग

    जोहरन ममदानी अपने डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट एजेंडे के लिए जाने जाते हैं. वे अरबपतियों पर अधिक टैक्स, कॉर्पोरेट सुधार और सार्वजनिक सेवाओं के विस्तार की वकालत करते हैं. यही कारण है कि न्यूयॉर्क के धनी वर्ग और टेक सेक्टर में उनके संभावित जीत को लेकर चिंता है.

    ट्रंप ने भी दी प्रतिक्रिया

    इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ममदानी पर निशाना साधा. उन्होंने CBS के 60 Minutes इंटरव्यू में कहा, “मैं एक खराब डेमोक्रेट को बर्दाश्त कर सकता हूं, लेकिन कम्युनिस्ट को नहीं.”

    ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर न्यूयॉर्क बहुत ज्यादा समाजवादी हो गया तो वे शहर को मिलने वाली संघीय फंडिंग रोक देंगे.

    सोशल मीडिया पर मस्क की आलोचना

    एलन मस्क के आरोपों पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया. कई लोगों ने समझाया कि न्यूयॉर्क में “Fusion Voting System” लागू है, जिसके तहत एक उम्मीदवार का नाम बैलेट पर अलग-अलग राजनीतिक दलों के समर्थन में एक से अधिक बार दिख सकता है.

    उदाहरण के लिए, कोई उम्मीदवार Democratic Party और Working Families Party दोनों से समर्थन पा सकता है और दोनों लाइन पर उसका नाम अलग-अलग दिखाई देगा. लेकिन वोट किसी भी पार्टी लाइन से डालें, वह कुल मिलाकर उसी उम्मीदवार के खाते में जाएगा.

    यह व्यवस्था न्यूयॉर्क में दशकों से लागू और पूरी तरह कानूनी है. हालांकि जो मतदाता इस प्रणाली से परिचित नहीं होते, वे अक्सर भ्रमित हो जाते हैं और अब यही भ्रम एलन मस्क के ट्वीट्स में भी साफ दिखाई दिया.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here