More
    Home Home Women’s World Cup 2025: बेटियों ने रचा इतिहास, भारत की जीत पर...

    Women’s World Cup 2025: बेटियों ने रचा इतिहास, भारत की जीत पर झूमा बॉलीवुड, दी शाबाशी

    0
    41
    Women’s World Cup 2025: बेटियों ने रचा इतिहास, भारत की जीत पर झूमा बॉलीवुड, दी शाबाशी


    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया. मैच में  87 रन बनाने के बाद 2 अहम विकेट लेने वालीं 21 साल की शेफाली वर्मा प्लयेर ऑफ द फाइनल रहीं. वहीं भारत की इस जीत से देश में उत्साह का माहौल है. बॉलीवुड के गलियारों से भी बेटियों के लिए बधाईयां मिल रही हैं. 

    सुनील शेट्टी हुए इमोशनल
    बॉलीवुड एक्टर सुनील ने विमेंस क्रिकेट टीम के हौसले को सलाम कर इस जीत को खास बताया. इसी के साथ उन्होंने लिखा, ‘जोर से बोलिए, हम वर्ल्ड चैंपियन हैं.’ 

    सनी देओल भी हुए खुश
    गदर सुपरस्टार सनी देओल भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत से काफी गदगद हैं. उन्होंने लिखा, ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद! आज मेरी बहनों ने इतिहास रच दिया. नारी शक्ति ने तिरंगे को ऊंचा फहरा दिया है। ये जीत हर हिंदुस्तानी की जीत है.’

    श्रद्धा कपूर ने किया पोस्ट
    बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट कर लिखा, ‘दशकों से मां-पापा से सुनते थे कि 1983 वर्ल्ड कप जीत कैसी थी. हमें हमारा ये वाला पल देने के लिए शुक्रिया गर्ल्स… यह जीत पीढ़ी के लिए है.’
     

    कई सेलेब्स ने मनाया जश्न
    वहीं बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने विमेंस क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मनाया. इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए, भारत माता की जय भी लिखा. अजय देवगन और तृप्ति डिमरी ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी टीम की जीत को लेकर शेयर की.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here