More
    Home Home केरल में चरम गरीबी खत्म होने पर चीनी राजदूत की बधाई, CM...

    केरल में चरम गरीबी खत्म होने पर चीनी राजदूत की बधाई, CM विजयन ने जताया आभार

    0
    30
    केरल में चरम गरीबी खत्म होने पर चीनी राजदूत की बधाई, CM विजयन ने जताया आभार


    चीनी राजदूत शू फेइहोंग ने शनिवार को केरल सरकार को राज्य में ‘चरम गरीबी’ खत्म करने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि गरीबी खत्म करना पूरे मानव समाज का साझा लक्ष्य है. 

    चीनी राजदूत ने दी बधाई

    चीनी राजदूत ने लिखा, ‘केरल को चरम गरीबी खत्म करने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई. गरीबी को खत्म करना मानवता का साझा मिशन है.’ राजदूत की इस प्रतिक्रिया पर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने आभार जताया. 

    उन्होंने कहा कि केरल का यह उपलब्धि हासिल करना हमारी सामाजिक न्याय और मानव गरिमा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है. सीएम ने एक्स पर लिखा, ‘केरल पिरवी के मौके पर गर्मजोशी भरी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. चरम गरीबी खत्म करने में मिली सफलता हमारी साझा प्रतिबद्धता को दिखाती है. आपके प्रोत्साहन भरे शब्दों के लिए धन्यवाद.’

    केरल ‘चरम गरीबी’ रहित राज्य घोषित

    मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को केरल को चरम गरीबी रहित राज्य घोषित किया. 1 नवंबर 2025 को पिनराई विजयन ने विधानसभा में घोषणा की कि राज्य अब पूरी तरह से चरम गरीबी से मुक्त हो गया है. 

    केरल पिरवी दिवस के मौके पर की गई इस ऐतिहासिक घोषणा को जनता के लिए गर्व का क्षण बताया गया. विजयन ने कहा कि 2021 में सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में ही अत्यधिक गरीबी खत्म करने का संकल्प लिया गया था और यह चुनावी वादा अब पूरा कर दिया गया है, जो ‘नवा केरल’ की दिशा में बड़ा कदम है.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here