More
    Home Home जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा के रिश्तेदार ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट...

    जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा के रिश्तेदार ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- आत्माएं करती हैं तंग

    0
    23
    जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा के रिश्तेदार ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- आत्माएं करती हैं तंग


    कानपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के भांजे आलोक मिश्रा का 16 वर्षीय बेटा आरव मिश्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना पुराने कानपुर के कोहना क्षेत्र की है, जिसने पूरे परिवार और इलाके को सदमे में डाल दिया है. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आरव ने लिखा कि उसे कुछ ‘आत्माएं’ परेशान कर रही हैं, जो उसे या तो अपने परिवार को मारने या खुद मरने के लिए कह रही हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

    जानकारी के मुताबिक, आलोक मिश्रा अपनी पत्नी दिव्या, बेटी मान्या और बेटे आरव के साथ कोहना क्षेत्र में रहते हैं. आलोक मिश्रा जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का भांजा हैं. बताया जा रहा है कि आरव कक्षा 11 का छात्र था और हाल ही में मानसिक तनाव में दिखाई दे रहा था. परिजनों के अनुसार, दीवाली से पहले आरव ने अपनी बहन को बताया था कि उसे अज्ञात लोगों के चेहरे दिखाई देते हैं, जो उसे कहते हैं कि या तो परिवार को खत्म कर दो या खुद मर जाओ. परिवार ने उस समय उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया.

    यह भी पढ़ें: UP: ₹1 लाख की किस्त न चुका पाने से परेशान किसान ने की आत्महत्या, 6 माह पहले लोन पर लिया था ट्रैक्टर

    छठ पूजा के दौरान आरव के माता-पिता भागलपुर गए हुए थे और बहन कॉलेज के हॉस्टल में थी. घर पर आरव अपनी दादी के साथ था. शाम को जब दादी ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो भीतर से कोई जवाब नहीं मिला. जब पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, तो आरव को पंखे से लटका पाया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. कोहना थानाध्यक्ष विनय तिवारी ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला है और सुसाइड नोट में आत्माओं द्वारा सताए जाने का उल्लेख है.

    घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है. कई भाजपा विधायक और स्थानीय नेता सोमवार को परिवार से मिलने पहुंचे और संवेदना व्यक्त की. इस दर्दनाक हादसे ने न केवल परिवार बल्कि पूरे इलाके को हिला दिया है. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरव की मानसिक स्थिति क्या थी और उसे इस कदम तक पहुंचाने के पीछे कोई बाहरी दबाव या भ्रम की स्थिति तो नहीं थी.

    नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here