More
    Home Home कहीं RJD vs VIP, कहीं कांग्रेस vs CPI… महागठबंधन ने एक-दूसरे के...

    कहीं RJD vs VIP, कहीं कांग्रेस vs CPI… महागठबंधन ने एक-दूसरे के खिलाफ ही उतार दिए उम्मीदवार

    0
    31
    कहीं RJD vs VIP, कहीं कांग्रेस vs CPI… महागठबंधन ने एक-दूसरे के खिलाफ ही उतार दिए उम्मीदवार


    बिहार विधानसभा चुनाव के बीच महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद अब खुलकर सामने आ गया है. वैशाली और लालगंज दोनों ही सीटों पर कांग्रेस और राजद के प्रत्याशी एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतर गए हैं.

    वैशाली विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संजीव कुमार ने 15 अक्टूबर को नामांकन दाखिल किया, जबकि दो दिन बाद 17 अक्टूबर को राजद के उम्मीदवार अजय कुशवाहा ने भी नामांकन किया. दोनों दलों के प्रत्याशियों के नामांकन से गठबंधन के कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति है. कार्यकर्ता यह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर वे किस प्रत्याशी के लिए प्रचार करें.

    सीट बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद खुलकर सामने आया

    सूत्रों के मुताबिक, टिकट बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे थे. हालांकि, समझौते की कोशिशें हुईं, लेकिन अंत में दोनों दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों को सिंबल देकर मैदान में उतार दिया. कांग्रेस उम्मीदवार संजीव कुमार ने कहा कि वे किसी भी परिस्थिति में चुनाव लड़ेंगे और किसी तरह का समझौता नहीं करेंगे.

    लालगंज सीट पर भी RJD और कांग्रेस आमने-सामने

    इसी तरह वैशाली जिले की लालगंज सीट पर भी राजद और कांग्रेस आमने-सामने हैं. राजद ने बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने आदित्य कुमार राजा को प्रत्याशी बनाया है. उनके नामांकन के समय सांसद पप्पू यादव भी मौजूद रहे. दरभंगा की गौरबौराम सीट पर भी महागठबंधन में पेच फंसा है, जहां राजद के अफजल अली खान और वीआईपी पार्टी के संतोष साहनी ने नामांकन किया है.

    1. वैशाली विधानसभा

    वैशाली सीट पर कांग्रेस के सिंबल पर संजीव कुमार ने नामांकन तैयार किया है, जबकि राजद के सिंबल पर अजय कुशवाहा ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है. दोनों ही नेता अपने-अपने संगठन का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जिससे सीट पर सीधा टकराव तय माना जा रहा है.

    2. लालगंज विधानसभा

    वैशाली जिले की लालगंज सीट पर बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला ने राजद के टिकट पर नामांकन भरा है.
    दूसरी तरफ, कांग्रेस की ओर से आदित्य कुमार राजा ने भी पर्चा दाखिल कर दिया है. दोनों दलों के बीच यहां सीधा मुकाबला बन गया है.

    3. बछवारा विधानसभा (बेगूसराय)

    इस सीट पर की (किसान इन्सान पार्टी) से अवधेश कुमार राय ने नामांकन किया है, जबकि कांग्रेस की ओर से शिव प्रकाश गरीबदास ने अपना परिचय भरा है. यहां भी महागठबंधन की एकजुटता पर सवाल उठ रहे हैं.

    4. गौरा बौराम विधानसभा (दरभंगा)

    दरभंगा की गौरा बरम सीट पर राजद से अफजल अली खान ने पर्चा भरा है, वहीं VIP पार्टी के संस्थापक मुकेश साहनी के भाई संतोष साहनी ने भी इसी सीट से नामांकन किया है. VIP और RJD दोनों ही महागठबंधन के हिस्से हैं, जिससे यह सीट विवाद का केंद्र बन गई है.

    5. रोसरा विधानसभा (समस्तीपुर)

    रोसरा सीट पर CPI से लक्ष्मण पासवान ने नामांकन दाखिल किया है, जबकि कांग्रेस की ओर से वी. के. रवि (V K Ravi) मैदान में हैं. लेफ्ट और कांग्रेस के आमने-सामने आने से महागठबंधन के भीतर असहज स्थिति बन गई है. इसके अलावा कहलगांव विधानसभा सीट के लिए आरजेडी ने रजनीश यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने प्रवीण कुशवाहा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. इस सीट पर मतदान दूसरे चरण में होगा और नामांकन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर है. अभी तक किसी ने भी नामांकन नहीं कराया है.

    राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि सीट बंटवारे में तालमेल की कमी और क्षेत्रीय नेताओं की महत्वाकांक्षा ने महागठबंधन की एकता को कमजोर कर दिया है. अगर यही स्थिति बनी रही, तो विपक्षी गठबंधन को इन क्षेत्रों में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here