More
    Home Home रेलवे का बड़ा फैसला, 28 अक्टूबर तक दिल्ली के सभी स्टेशनों पर...

    रेलवे का बड़ा फैसला, 28 अक्टूबर तक दिल्ली के सभी स्टेशनों पर नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट

    0
    26
    रेलवे का बड़ा फैसला, 28 अक्टूबर तक दिल्ली के सभी स्टेशनों पर नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट


    त्योहारों के दौरान बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दिल्ली के 5 प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री 28 अक्टूबर तक बंद करने का फैसला किया है. ये नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. रेलवे ने कहा कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए उठाया गया है. जिन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलेगा, वे हैं- नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार, हजरत निजामुद्दीन और गाजियाबाद.

    दिवाली और छठ के चलते रेलवे ने 17, 18 और 23 अक्टूबर को सबसे ज्यादा भीड़ का अनुमान लगाया है. इस बार 15 फीसदी ज्यादा भीड़ हो सकती है. 

    टेक्नोलॉजी और डेटा का इस्तेमाल

    जानकारी के मुताबिक, होल्डिंग एरिया में भीड़ की निगरानी के लिए AI-आधारित कैमरे लगाए जाएंगे, जो रीयल टाइम में लोगों की गिनती करेंगे. इससे भीड़ का सही अनुमान लगाकर समय पर कंट्रोल किया जा सकेगा.

    सुरक्षा और सेफ्टी के उपाय 

    त्योहारों के दौरान भीड़ ज्यादा होने पर ये फैसला लिया गया है कि नई दिल्ली (NDLS) और आनंद विहार (ANVT) स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री अस्थायी रूप से बंद रहेगी. ये बंदिश भीड़ के पीक 6 घंटे के समय में लागू होगी. फैसले की जानकारी 2 घंटे पहले स्टेशन पर पब्लिक अनाउंसमेंट के ज़रिए दी जाएगी.
     

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here