More
    Home Home बंगाल के बर्धमान रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसे हालात, 12 यात्री घायल

    बंगाल के बर्धमान रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसे हालात, 12 यात्री घायल

    0
    27
    बंगाल के बर्धमान रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसे हालात, 12 यात्री घायल


    पश्चिम बंगाल के बर्धमान रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम को यात्रियों की भारी भीड़ के कारण भगदड़ जैसे हालात बन गए. हादसे में 10-12 लोग घायल हो गए. घायलों को तुरंत बर्धमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाया गया, जिसमें 6 घायलों को भर्ती किया गया है और उनका इलाज जारी है. 

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ये हादसा तब हुआ जब प्लेटफॉर्म 4, 6 और 7 पर लगभग एक ही समय में तीन ट्रेनें खड़ी थीं. ट्रेन पकड़ने की जल्दबाज़ी में यात्री प्लेटफॉर्म 4 और 6 को जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज की ओर दौड़े. 

    संकरी सीढ़ियों पर अचानक भीड़ बढ़ने से अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. इसी दौरान कई यात्री गिर गए और भीड़ में दबकर घायल हो गए. घटना के बाद स्टेशन परिसर में डर और हड़कंप फैल गया.

    राहत कार्य और जांच

    सूचना मिलते ही रेलवे की राहत और बचाव टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और भीड़ प्रबंधन में हुई कमियों की पहचान की जाएगी.

    —- समाप्त —-

    (रिपोर्ट- सुजाता)



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here