More
    Home Home MP: मूर्ति विसर्जन के दौरान खंडवा में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने...

    MP: मूर्ति विसर्जन के दौरान खंडवा में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 10 की मौत

    0
    34
    MP: मूर्ति विसर्जन के दौरान खंडवा में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 10 की मौत


    मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के अर्दला गांव में दशहरे के दिन एक दर्दनाक हादसा हुआ. देवी दुर्गा की मूर्तियों को विसर्जन के लिए ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के तालाब में गिर जाने से 10 लोग अपनी जान गंवा बैठे. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. 

    बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को तालाब के पास पुलिया पर खड़ा किया गया था, लेकिन अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार लोग तालाब में गिर गए. हादसे में ज्यादातर बच्चों की मौत हुई है. डूबते हुए लोग बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगे, जिससे पास मौजूद लोग और रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंचे और कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. मृतकों के नाम आरती (18), दिनेश (13), उर्मिला (16), शर्मिला (15), गणेश (20), किरण (16), पाटलीब (25), रेवसिंह (13), आयुष (9), संगीता (16)

    तलाब में डूबने से 10 लोगों की दर्दनाक मौत 

     

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here