More
    Home Home Asia Cup: टीम इंडिया ने सुपर-4 के लिए किया क्वालिफाई, पाकिस्तान की...

    Asia Cup: टीम इंडिया ने सुपर-4 के लिए किया क्वालिफाई, पाकिस्तान की अटकी सांसें, ओमान बाहर

    0
    87
    Asia Cup: टीम इंडिया ने सुपर-4 के लिए किया क्वालिफाई, पाकिस्तान की अटकी सांसें, ओमान बाहर


    टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 के सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. अब ग्रुप से दूसरी टीम कौन सी क्वालिफाई करेगी इसके लिए यूएई और पाकिस्तान के मुकाबले पर सभी की नजर होगी. लेकिन टीम इंडिया का रास्ता साफ हो गया है. दरअसल, सोमवार को ग्रुप ए की दो टीमों यूएई और ओमान के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में यूएई ने ओमान को 42 रनों से हरा दिया. ये ओमान की लगातार दूसरी हार थी. जिससे उसका बाहर होना तय हो गया. वहीं, टीम इंडिया ने अपने दोनों मैच जीत लिए हैं और क्वालिफाई कर लिया है.

    क्ल‍िक करें: एश‍िया कप 2025 की प्वाइंट्स टेबल 

    टीम इंडिया ने पहले यूएई को बड़े अंतर से हराया था. इसके बाद रविवार को टीम इंडिया ने पाकिस्तान को भी 7 विकेट से रौंद दिया था. बता दें कि इस बार एशिया कप में पहली बार 8 टीमों ने हिस्सा लिया है. 4-4 टीमों को दो अलग-अलग ग्रुप मे ंबांटा गया है. हर ग्रुप से 2 टीमें सुपर-4 के लिए क्वालिफाई करेंगी.

    क्ल‍िक करें: एश‍िया कप 2025 का फुल शेड्यूल 

    अब समझें पूरा गणित

    एशिया कप 2025 के ग्रप-ए में 4 टीमें- भारत-पाकिस्तान, यूएई और ओमान हैं. भारत ने अबतक 2 मैच खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है. वहीं, पाकिस्तान और यूएई को एक-एक मैच में जीत मिली है. जबकि ओमान को अपने दोनों मैच में हार मिली है. उसका रास्ता बंद हो गया है.

    यह भी पढ़ें: हैंडशेक विवाद से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, अब दी एशिया कप छोड़ने की गीदड़भभकी

    पाकिस्तान की क्यों अटकीं हैं सांसें

    17 सिंतबर को पाकिस्तान और यूएई के बीच मुकाबला खेला जाना है. इस मैच में तय होगा कि आखिर सुपर-4 के लिए कौन सी टीम क्वालिफाई करेगी. अगर यूएई बड़ा उलटफेर करती है और पाकिस्तान को हरा देती है तो फिर यूएई क्वालिफाई कर जाएगी. हालांकि, नेट रन रेट के लिहाज से पाकिस्तान के पास बढ़त है. 

    यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी के हाथ से एशिया कप की ट्रॉफी भी नहीं लेंगे टीम इंडिया के खिलाड़ी? गंभीर ने सूर्या ब्रिगेड को दिए सख्त निर्देश

    ऐसा रहा ओमान और यूएई का मैच

    एशिया कप 2025 का 7वां मुकाबला आज मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और ओमान के बीच खेला गया. ओमान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. यूएई की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए शराफू और कप्तान वसीम की फिफ्टी के दम पर ओमान के सामने 173 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में उतरी ओमान की टीम महज 130 रनों पर सिमट गई.

    —- समाप्त —-



    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here